Xiaomi launched Redmi A7 Pro 5G Budget phone in India Price Under Rs 15000
भारत में Redmi A7 Pro 5G को लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन ग्लोबल बाजार में पेश होने के करीब दो हफ़्तों बाद भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन में एक बड़ी HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर Unisoc चिपसेट दिया गया है, जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। इनके अलावा भी फोन में कई खास फीचर्स शामिल हैं, आइए स्पेक्स-फीचर्स से लेकर कीमत और उपलब्धता तक, सबकुछ डिटेल में जानते हैं।
इस फोन में 6.9-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और TUV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिलता है। यह डिवाइस 6nm प्रोसेस पर बने Unisoc T8300 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB LPDDR4x रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेक्शन में 32MP का प्राइमरी सेंसर f/2.0 अपर्चर के साथ आता है, जबकि सेकेंडरी सेंसर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। फ्रंट में 8MP कैमरा मौजूद है। बैटरी के तौर पर इसमें 6,300mAh की क्षमता दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह 7W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी देता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी के अनुसार, इसे चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, Galileo, USB OTG और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, फोन को IP52 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है। इसके अलावा फोन में AI फीचर्स जैसे Gemini और Google का Circle to Search भी दिया गया है।
भारत में Redmi A7 Pro 5G की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 15 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: 3000 की सीधी छूट, 2000 का कूपन, इस प्लेटफॉर्म पर ताबड़तोड़ डील में मिल रहा Redmi का तगड़ा फोन