Redmi 9A की आज दोपहर 12 बजे सेल, खरीदने के लिए अमेज़न इंडिया और मी.कॉम पर जाएँ

HIGHLIGHTS

Redmi 9A मोबाइल फोन को आज यानी 9 सितम्बर को सेल के लिए लाया जाने वाला है

यह सेल यानी Redmi 9A की यह सेल Amazon India, Mi.com और Mi Home Stores के माध्यम से होने वाली है

आपको बता देते है कि अभी हाल ही में तीन अलग अलग रंगों के साथ Redmi 9A को भारत के बाजार में लॉन्च किया गया था

Redmi 9A मोबाइल फोन को आज यानी 9 सितम्बर को सेल के लिए लाया जाने वाला है, यह सेल यानी Redmi 9A की यह सेल Amazon India, Mi.com और Mi Home Stores के माध्यम से होने वाली है। आपको बता देते है कि अभी हाल ही में तीन अलग अलग रंगों के साथ Redmi 9A को भारत के बाजार में लॉन्च किया गया था। इसके कुछ फीचर्स की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि Realme C11 स्मार्टफोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपक्पो ओक्टा-कोर मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर मिल रहा है। 

Redmi 9A की भारत में कीमत और सेल डिटेल्स

Redmi 9A मोबाइल फोन को आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए अमेज़न इंडिया और मी.कॉम के अलावा मी होम स्टोर्स के माध्यम से भी सेल के लिए लाया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन को अलग अलग दो रैम और स्टोरेज मॉडल्स में खरीदा जा सकता है। आपको बता देते हैं कि 2GB रैम अरु 32GB स्टोरेज मॉडल को मात्र Rs 6,799 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा 3GB रैम और 32GB मॉडल को Rs 7,499 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है। 

Redmi 9A स्मार्टफोन को तीन अलग अलग रंगों में ख़रीदा जा सकता है, इस मोबाइल फोन को आप यानी Redmi 9A को आप मिडनाइट ब्लैक, नेचर ग्रीन और सी ब्लू रंगों में खरीद सकते हैं। इस मोबाइल फोन को जल्द ही ऑफलाइन स्टोर से भी सेल किया जाने वाला है। सेल ऑफर्स की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को नो-कॉस्ट EMI के साथ भी ख़रीदा जा सकता है, इसके अलावा HDBC कैशबैक कार्ड के साथ आपको 5 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank Credit Card के साथ प्राइम मेंबर्स को 5 फीसदी का फ्लैट डिस्काउंट भी मिलने वाला है, इसके साथ ही अगर आप नॉन-प्राइम मेम्बर हैं तो आपको 3 फीसदी कस डिस्काउंट मिलने वाला है। 

Redmi 9A Specs और Features

Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.53 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन को औरा 360 डिज़ाइन दिया गया है और यह यूनीबॉडी 3D डिजाइन के साथ आया है। डिवाइस मीडियाटेक हीलियो G25 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और गेमिंग के लिए इसमें हाइपर इंजन गेम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही यूजर्स को स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड दिया गया है।

रेडमी 9A एंडरोइड 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए आपको फोन में 13MP का AI रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ एक LED फ्लैश मौजूद है। कैमरा में कई फोटोग्राफी मोड भी दिए गए हैं और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा रखा गया है जो फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।

बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है और इसे 10W के फास्ट चार्जर के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी दो दिन तक चलेगी। फोन 24 घंटे का विडियो प्ले ऑफर करेगा और फोन को P2i कोटिंग दी गई है जो इसे पानी से बचाती है।

नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :