Redmi 9 स्मार्टफोन को भारत में 4 अगस्त 2020 को दोपहर 12:00PM पर लॉन्च किया जा सकता है, यह प्राइम डे सेल के दौरान लॉन्च किया जा सकता है, और सेल के लिए भी आपको इसी प्राइम सेल के दौरान मिल सकता है। अगर हम टीज़र पर गौर करें तो आपको बता देते है कि 6 अगस्त को शुरू होने वाली अमेज़न प्राइम डे सेल के दौरान इस मोबाइल फोन को यानी Redmi 9 को सेल के लिए लाया जा सकता है। आपको बता देते है कि Redmi 9 मोबाइल फोन को अभी हाल ही में यानी पिछले महीने में ही चीन में 5020mAh क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा चुका है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में Redmi 9 में आपको मीडियाटेक Helio G80 ओक्टा-कोर प्रोसेसर भी मिल रहा है।
एक ट्विट के माध्यम से यह सामने आ रहा है कि Redmi के नए मोबाइल फोन को 4 अगस्त को लॉन्च करने वाला है। आप इस ट्विट को यहाँ देख सकते हैं। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को भारत में इस दिन 4 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि mi.com पर एक डेडिकेटेड पेज को भी लाइव कर दिया गया है, जो इस मोबाइल फोन के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आपके इंटरेस्ट की जानकारी दे रहा है।
https://twitter.com/RedmiIndia/status/1287636606552137731?ref_src=twsrc%5Etfw
हालाँकि इसके अलावा आपको बता देते है कि अमेज़न इंडिया पर भी आपको इस मोबाइल फोन का टीज़र देखने को मिल सकता है। इस टीज़र में प्राइम शब्द का इस्तेमाल किया गया है, इसका मतलब है कि इस मोबाइल फोन को यानी भारत में Redmi 9 स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया पर 6 अगस्त से शुरू होने वाली प्राइम डे सेल में बिक्री के लिए लाया जाने वाला है, आपको बता देते है कि यह सेल खासतौर पर अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए ही हो रही है। आप ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ जा सकते हैं। अमेज़न इंडिया पर इस मोबाइल फोन के लिए नोटिफाई मी बटन भी अब रजिस्ट्रेशन के लिए नजर आ रहा है।
कीमत की बात करें तो इस मोबाइल फोन यानी Redmi 9 की भारत में कीमत चीन की कीमत के समान ही हो सकती है, हालाँकि आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं ई है। असल में आपको बता देते है कि Redmi 9 मोबाइल फोन के 4GB रैम और 64GB मॉडल की कीमत CNY 799 यानी लगभग Rs 8,500 के आसपास है। इसके अलवा इसके 4GB रैम और 128GB मॉडल को आप CNY 999 यानी लगभग Rs 10,600 की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को आप लगभग CNY 1,199 यानी लगभग Rs 12,800 की कीमत में ले सकते हैं।
असल कीमत क्या होने वाली है, अर्थात् भारत में Redmi 9 स्मार्टफोन की कीमत क्या होने वाली है, इसके बारे में 4 अगस्त को ही पूरी जानकारी प्राप्त होगी। हालाँकि इतना जरुर है कि चीन में इस स्मार्टफोन को कार्बन ब्लैक, मोर्डेसिन, नीयन ब्लू और लोटस रूट पाउडर रंगों में लॉन्च किया गया था। ऐसा भी हो सकता है कि भारत में भी इन रंगों में ही Redmi 9 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाए।
अगर हम Redmi 9 स्मार्टफोन के चीनी मॉडल की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को यहाँ चीन के बाजार में 6.53-इंच की एक FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इसमें आपको वाटरड्राप नौच के साथ गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। फोन में आपको 2GHz का मीडियाटेक हेलिओ G80 ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में आपको 4GB तक की रैम मिल रही है।
Redmi 9 मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो आपको 13MP, 8MP, 5MP और 2MP के सेंसर के रूप में मिल रहा है। इस मोबाइल फ़ोन में क्रमश: प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड कैमरा, मैक्रो लेंस और डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। अब देखना होगा कि क्या भारत में भी इन्हीं स्पेक्स के साथ इस मोबाइल फोन को लॉन्च किया जाता है या कुछ बदला जाता है।