स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Redmi 9 के बारे में जानकारी साझा की हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में जानकारी साझा की थी। यह जानकारी कंपनी द्वारा घोषणा करने के बाद सामने आई है। कंपनी ने सेल की तारीख, कीमत और सेल की अन्य जानकारी से संबन्धित पोस्टर साझा किया है। पोस्टर के मुताबिक, कंपनी Redmi 9 को 30 जून को सेल में लाने वाली थी।
पोस्टर से पता चलता है कि डिवाइस की कीमत 799 RMB या Rs 8,530 रहेगी। फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.53 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसे HD+ रेज़ोल्यूशन दिया जाएगा और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.6:9 रहेगा।
Redmi 9 बाज़ार में चार रंगों में आएगा। डिवाइस मीडियाटेक हीलियो G80 SoC द्वारा संचालित होगा और इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। कंपनी डिवाइस को तीन वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज, और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में सेल किया जाएगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप, 5,020mAh बैटरी दी जाएगी और इसे 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। स्मार्टफोन को चीन में सेल किया जाएगा। कंपनी ने भारतीय बाज़ार में फोन के लॉन्च की जानकारी या उपलब्धता के बारे में नहीं बताया है।