अभी हाल ही में भारत में Xiaomi की ओर से उसका Redmi 7 मोबाइल फोन लॉन्च किया गया है, आपको बता देते हैं कि Redmi 7 स्मार्टफोन को कम्पनी ने औरा स्मोक डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया है और डिवाइस को तीन रंगों लूनर रेड, कॉमेट ब्लू और एक्लिप्स ब्लैक में उतारा गया है। डिवाइस में 6.26 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और यह HD+ LCD IPS डिस्प्ले है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिला है।
इसके अलावा Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 7A भी लॉन्च कर दिया है। Redmi 7A स्मार्टफोन को Rs 5,999 की कीमत में लॉन्च हुआ है और डिवाइस की टक्कर में नोकिया, सैमसंग और रियलमी जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोंस मौजूद हैं। आज हम इन दोनों ही स्मार्टफोंस के स्पेसिफिकेशंस की तुलना Realme C2 करने जा रहे हैं। और इस बारे में पता लगाने जा रहे हैं कि आखिर इन तीनों ही स्मार्टफोंस में कम कीमत में आपके लिए कौन सा डिवाइस ज्यादा बेहतर रहने वाला है।
Redmi 7 के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को 7,999 रूपये में लॉन्च किया गया है जबकि 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 8,999 रूपये रखी गई है। हालाँकि Redmi 7A को भी दो वैरिएंट में लाया गया है। पहले वैरिएंट में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज मिल रहा है वहीं दूसरे वैरिएंट में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है। दोनों वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: Rs 5,999 और Rs 6,199 रखी गई है। Realme C2 के 2GB RAM और 16GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है, वहीँ 2GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। इसके अलावा डिवाइस के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
अगर हम Redmi 7 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.26 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और यह HD+ LCD IPS डिस्प्ले है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिला है। साथ ही Redmi 7A की बात करें तो इसे पॉलीकार्बोनेट बैक दिया गया है और इसे स्प्लेश प्रुफ बनाने के लिए P2i नेनो-कोटिंग दी गई है। फोन में 5.45-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह एक HD+ डिस्प्ले है, वहीं रियलमी C2 मोबाइल फोन 6.1-इंच की ड्यूड्राप नौच के साथ HD+ रेजोल्यूशन की स्क्रीन के साथ आता है।
Redmi 7 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो डिवाइस के बैक पर 12+2 मेगापिक्सल का डुअल AI कैमरा दिया गया है जो 60fps पर फुल HD विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और साथ ही AI पोर्ट्रेट मोड और AI सीन डिटेक्शन को भी शामिल किया गया है जिसके ज़रिए कैमरा 33 केटेगरीज़ को डिटेक्ट कर सकता है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है जो 360 डिग्री AI फेस अनलॉक सपोर्ट करता है। इसके अलावा Redmi 7A में एक 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 सेंसर दिया गया है और सेल्फी के लिए डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ऑप्टिक्स के तहत Realme C2 में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा और एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलवा फोन में आपको एक 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
अगर हम Redmi 7 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि Redmi 7 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 से लैस करके लॉन्च किया गया था। वहीँ रेडमी 7A को स्नैपड्रेगन 439 ओक्टा-कोर चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है जो 2.0GHz पर क्लोक्ड है। डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है और बढ़िया कॉलिंग के लिए 4G VoLTE मिल रहा है। Xiaomi ने डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। Realme C2 फोन को एक ओक्टा-कोर हेलिओ P22 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जो 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है।