आज Redmi 7 मोबाइल फोन को एक बार फिर से सेल के लिए लाया जाने वाला है, आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को अभी कुछ समय पहले ही सेल के लिए लाया गया था, और आज एक बार फिर से इस मोबाइल फोन को अमेज़न इंडिया के माध्यम से सेल के लिए लाया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन को अभी हाल ही में Redmi Y3 के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इन दोनों ही मोबाइल फोंस को मी।कॉम, मी होम्स, और अमेज़न इंडिया के माध्यम से ख़रीदा जा सकता है। आपको बता देते हैं कि इन मोबाइल फोंस को ऑफलाइन बाजार में सेल के लिए लाया जा चुका है।
अगर हम कुछ ऑफर्स और डिस्काउंट आदि की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Redmi 7 मोबाइल फोन के साथ Xiaomi की ओर से Reliance Jio के साथ साझेदारी की है। जिसके बाद आपको इस स्मार्टफोन यानी Redmi 7 के साथ आपको लगभग 4 सालों के लिए डबल डाटा ऑफर किया जा रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं आपको इस मोबाइल फोन के साथ लगभग Rs 2,400 का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है। यहाँ आपको यह भी बता देते हैं कि अमेज़न इंडिया की समर सेल के दौरान दिए जा रहा SBI के 10 फीसदी डिस्काउंट को इन प्रोडक्ट्स के साथ नहीं दिया जा रहा है। यहाँ से खरीदें
Redmi 7 स्मार्टफोन को कम्पनी ने औरा स्मोक डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया है और डिवाइस को तीन रंगों लूनर रेड, कॉमेट ब्लू और एक्लिप्स ब्लैक में उतारा गया है। डिवाइस में 6.26 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और यह HD+ LCD IPS डिस्प्ले है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिला है।
Redmi 7 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 और 4000mAh बैटरी के साथ उतारा गया है जिसके बारे में कम्पनी का कहना है कि यह 2 दिन तक की बैटरी लाइफ ऑफर कर सकती है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 2+1 सिम कार्ड स्लॉट दिए गए हैं और माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में 3.5 हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर मिल रहा है और P2i नेनो कोटिंग के ज़रिए स्प्लैश प्रुफ बनाया गया है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस के बैक पर 12+2 मेगापिक्सल का डुअल AI कैमरा दिया गया है जो 60fps पर फुल HD विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और साथ ही AI पोर्ट्रेट मोड और AI सीन डिटेक्शन को भी शामिल किया गया है जिसके ज़रिए कैमरा 33 केटेगरीज़ को डिटेक्ट कर सकता है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है जो 360 डिग्री AI फेस अनलॉक सपोर्ट करता है।