Xiaomi की ओर से अभी हाल ही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया गया Redmi 7 मोबाइल फोन सेल के लिए लाया जाने वाला है, इस मोबाइल फोन की आज पहली सेल होने वाली है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फ़ोन को दो अलग अलग रैम और स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया था। आपको बता देते हैं कि इसके 2GB रैम मॉडल को आप मात्र Rs 7,999 की कीमत में ले सकते हैं, साथ ही अगर आप इसका 3GB रैम मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको इस मोबाइल फोन के लिए Rs 8,999 अदा करने होंगे।
इस मोबाइल फोन को यानी Redmi 7 मोबाइल फोन को आप अमेज़न इंडिया और मी.कॉम और मी होम्स के माध्यम से आज दोपहर 12:00PM से खरीद सकते हैं। इस मोबाइल फोन के साथ Xiaomi की ओर से Xiaomi Redmi Y3 को भी लॉन्च किया गया है, यह कंपनी की भारत में सेल्फी सेंट्रिक सीरीज है, जिसमें Y1 और Y2 के बाद इस मोबाइल फ़ोन को लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन 30 अप्रैल को सेल के लिए जाने वाला है।
Redmi 7 स्मार्टफोन को कम्पनी ने औरा स्मोक डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया है और डिवाइस को तीन रंगों लूनर रेड, कॉमेट ब्लू और एक्लिप्स ब्लैक में उतारा गया है। डिवाइस में 6.26 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और यह HD+ LCD IPS डिस्प्ले है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिला है।
Redmi 7 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 और 4000mAh बैटरी के साथ उतारा गया है जिसके बारे में कम्पनी का कहना है कि यह 2 दिन तक की बैटरी लाइफ ऑफर कर सकती है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 2+1 सिम कार्ड स्लॉट दिए गए हैं और माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में 3.5 हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर मिल रहा है और P2i नेनो कोटिंग के ज़रिए स्प्लैश प्रुफ बनाया गया है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस के बैक पर 12+2 मेगापिक्सल का डुअल AI कैमरा दिया गया है जो 60fps पर फुल HD विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और साथ ही AI पोर्ट्रेट मोड और AI सीन डिटेक्शन को भी शामिल किया गया है जिसके ज़रिए कैमरा 33 केटेगरीज़ को डिटेक्ट कर सकता है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है जो 360 डिग्री AI फेस अनलॉक सपोर्ट करता है।