Xiaomi की ओर से उसके फोंस के लिए MIUI का अपडेट जारी किया जा रहा है, यह प्रक्रिया कुछ समय से शुरू हुई है, और अब यह Redmi सीरीज के ही Redmi 6 और Redmi 6A तक आ पहुंची है। आपको बता देते हैं कि इन दोनों ही स्मार्टफोंस को Android 9 Pie पर आधारित MIUI 11 का अपडेट कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में जारी कर दिया है। हालाँकि यह यहीं पर रुकने वाला नहीं है, इसके बाद इस लिस्ट में Redmi Note 5, Redmi 5A, Redmi Note 4 और Xiaomi के अन्य कई प्रसिद्द फोंस भी हैं।
आपको बता देते हैं कि Redmi 6 स्मार्टफोंस में आये इस अपडेट का साइज़ लगभग 508MB का है, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इसे एक OTA अपडेट के रूप में जारी कर दिया गया है, इसके अलावा Redmi 6A मोबाइल फोन को मिला अपडेट 511MB साइज़ का है। इस अपडेट के साथ ही फोंस को October 2019 का सिक्यूरिटी पैच भी मिला है। हालाँकि आपको यह भी बता देते हैं कि यह अपडेट अभी के लिए Redmi 6 और Redmi 6A मोबाइल फोंस के लिमिटेड यूजर्स को ही मिला है। हालाँकि इस महीने के अंत तक इस अपडेट को सभी यूजर्स जो भी इन फोंस को इस्तेमाल करते हैं, उन्हें यह अपडेट दे दिया जाने वाला है।
Redmi 6 मोबाइल फोन को मिला यह अपडेट MIUI 11.0.1.0.PCGMIXM है, इसके अलावा Redmi 6A को मिला अपडेट वर्जन नंबर MIUI 11.0.4.0.PCBMIXM है। दोनों ही फोंस को यह अपडेट दे दिया गया है, लेकिन अभी भी यह सभी मॉडल्स तक नहीं पहुंचा है। इसका साफ़ मतलब है कि Xiaomi की ओर से इस अपडेट को चरणों में लागू किया जा रहा है, इसका मतलब है कि आपके Redmi 6 सीरीज के फ़ोन पर भी अगर आपको यह अपडेट अभी तक नहीं मिला है तो जल्द ही मिल सकता है।
Xiaomi Redmi 6A में 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। डिवाइस के बैक पर 13MP का रियर कैमरा और फ्रंट पर 5MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इस बजट फोन में बेहतर विडियो क्वालिटी के लिए EIS को शामिल किया है। डिवाइस के फ्रंट पर AI द्वारा संचालित पोर्ट्रेट मोड मौजूद है। यह फोन गूगल के एंड्राइड 8.1 ओरियो के साथ कंपनी के MIUI 9.6 पर काम करता है और 3,000mAh की बैटरी से लैस है।
Redmi 6A को फेस अनलॉक फ़ीचर दिया गया है और डिवाइस को मी बैंड और स्मार्ट अनलॉक से अनलॉक करने का विकल्प भी शामिल किया गया है। Redmi 6A 12 nm FinFET के साथ हेलियो A22 प्रोसेसर से लैस है जिसकी क्लोक स्पीड 2.0 Ghz है। फोन में दो सिम स्लॉट्स के अलवा डेडिकेटेड माइक्रो SD स्लॉट भी दिया गया है। रेड्मी 6A डुअल VoLTE और डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट करता है।