ये तो हम जानते हैं कि Redmi अपने नए स्मार्टफोन (Redmi new smartphone) Redmi 10 2022 पर काम कर रहा है जो अगले लॉन्च किया जाएगा। इससे जुड़े कुछ लीक्स भी सामने आए हैं। अब नए लीक में फोन को गूगल प्ले (Google Play) लिस्टिंग में देखा गया है।
लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 10 2022 को पंच-होल डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। फोन को फुल HD+ रेजोल्यूशन की 1080 x 2400 पिक्सल वाली डिस्प्ले मिलेगी। हालांकि, स्क्रीन साइज़ का खुलसा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Samsung नहीं रुकने को तैयार, इस महीने लॉन्च करेगा Exynos 1200 चिप से लैस Galaxy A53
फोन को मीडियाटेक MT6769 चिपसेट और ARM Mali G52 GPU का साथ दिया जाएगा। उम्मीद है कि डिवाइस में Helio G88 चिपसेट मीलगा जिसे 4GB रैम और 6GB रैम वेरिएंट में लाया जाएगा। लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि फोन एंडरोइड 11 पर काम करेगा। लिस्टिंग से स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने के भी संकेत मिले हैं। Redmi 10 2022 चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 11 4G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
Redmi 10 2022 चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 11 4G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Redmi Note 11 4G दो वेरिएंट में आता है जिसके एक वेरिएंट में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। इनकी कीमत क्रमश: 999 Yuan (लगभग Rs 11650) और 1,099 Yuan (लगभग Rs 12850) होगी। Redmi 10 2022 की कीमत भी लगभग समान होगी।
FCC लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 10 2022 को दो वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज व 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। डिवाइस एंडरोइड 11 (Android 11) पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करेगा।
यह भी पढ़ें: EPFO ने 23.44 करोड़ खातों को दिया 8.50 प्रतिशत ब्याज, जल्दी चेक करें अपना PF बैलेन्स ऐसे
FCC की लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Redmi 10 2022 को 4G LTE सपोर्ट दिया जाएगा और डिवाइस में ट्रेडिंग 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी। टिप्सटर Kacper Skrzypek ने खुलासा किया था कि फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा जो Samsung S5KJN1 लेंस या OmniVision OV50C40 सेन्सर होगा। इसे 8MP Sony IMX355 कैमरा और 2MP OmniVision OV02B1B या GC02M1B लेंस के साथ पेयर किया जाएगा।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह Redmi Note 11 4G का रीब्रांडेड वर्जन होगा जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। डिवाइस में 6.5 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है और डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डिवाइस में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है और फोन के फ्रंट 50MP कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन हीलियो G88 चिपसेट द्वारा संचालित है और फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।