Realme XT की दूसरी सेल आज; प्राइस इन इंडिया, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

HIGHLIGHTS

Realme XT मोबाइल फोन भारत का ऐसा पहला मोबाइल फोन है जिसे 64MP कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है

इस मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत Rs 15,999 है

इसके अलावा इसके एक अन्य मॉडल को आप Rs 16,999 की कीमत में ले सकते हैं

Realme की ओर से भारत में उसके Realme XT मोबाइल फोन को अभी हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था, आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसे भारत के पहले 64MP कैमरा फोन के तौर पर देखा जा रहा है। इस मोबाइल फोन को आज एक बार फिर से सेल के लिए लाया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को Flipkart और Realme ई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ख़रीदा जा सकता है। Realme XT को इस सेल के दौरान ख़रीदा जा सकता है।

Realme XT मोबाइल फोन को अभी पिछले सप्ताह ही सेल के लिए लाया गया था, यह इस मोबाइल फोन की पहली सेल थी, इस सेल में कंपनी का दावा है कि इसे मात्र 4 मिनट में ही 64000 यूनिट्स के आसपास सेल किया गया था। इस मोबाइल फोन को अलग अलग तीन स्टोरेज मॉडल में भारत में लॉन्च किया जा चुका है। इसके अलावा यह दो अलग अलग रंगों में खरीदा जा सकता है। आइये जानते हैं इसके बारे में सब कुछ… 

Realme XT 64MP क्वाड-कैमरा सेटअप

Realme XT में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल रहा है, साथ ही इस कैमरा का या इस सेंसर का साथ देने के लिए इस मोबाइल फोन में अन्य कुछ सेंसर भी मौजूद हैं। इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन से आप 4K विडियो भी शूट कर सकते हैं। इस मोबाइल फोन में आपको EIS का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा इसमें आपको कई मोड भी मिल रहे हैं, जिनसे आप फोटोग्राफी को और भी प्रभावी बना सकते हैं। इसके अलावा फोन के फ्रंट पैनल पर आपको एक 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल रहा है।

Realme XT डिस्प्ले

Realme XT मोबाइल फोन को एक 6.4-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो वाटर-ड्राप नौच के साथ आती है। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि यह एक FHD+ पैनल है। Realme की ओर से अपने इस मोबाइल फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जोड़ा गया है।

Realme XT प्रोसेसर, रैम (स्टोरेज) और OS

Realme XT मोबाइल फोन को आप 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के अलावा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ले सकते हैं। साथ ही इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 712 AIE प्रोसेसर भी मिल रहा है। फोन को एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है। 

Realme XT बैटरी और लॉन्च डिटेल्स

इस मोबाइल फोन में आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। डिवाइस में दी गई बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Realme XT स्मार्टफोन की भारत में शुरूआती कीमत Rs 15,999 है, यह कीमत इस मोबाइल फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की है। इसके अलावा Realme XT के 6GB RAM + 64GB मॉडल को लगभग RS 16,999 में लिया जा सकता है, इसके अलावा फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप लगभग Rs 18,999 की कीमत ले सकते हैं। Realme XT आपको लगभग 2 रंगों में मिलने वाला है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :