Realme ने अपने पहले 64-मेगापिक्सल क्वाड-कैमरा फोन-Realme XT के लिए एक नए सॉफ्टवेयर अपडेट के रोलआउट किया है। इस नए अपडेट में, जिसे वर्तमान में भारत में Realme XT उपयोगकर्ताओं के लिए रोल आउट किया जा रहा है, कैमरा-संबंधित ऑप्टिमाइज़ेशन और एन्हांसमेंट्स जैसे कि फ्रंट कैमरा के लिए नाइटस्केप मोड को जोड़ने और दूसरों के बीच फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली में सुधार आदि नजर आये हैं। इसके अतिरिक्त, Realme XT ने कैमरा ऐप, डिस्प्ले और कनेक्टिविटी से जुड़े कई पहलुओं पर बग फिक्स सामने आये हैं इसके अलावा नया सॉफ़्टवेयर अपडेट नवंबर महीने के एंड्रॉइड सुरक्षा पैच के साथ आया है।
नया Realme XT अपडेट बिल्ड नंबर RMX1921EX_11.A.12 के साथ आता है और इसके अलावा इस साइज़ की अगर बात करें तो यह 2.84GB है, हालांकि, यह शीर्ष पर कलर ओएस 6.1 के साथ एंड्रॉइड पाई पर आधारित है। Realme ने 2020 की पहली तिमाही में फोन के लिए एंड्रॉइड 10 अपग्रेड का वादा किया है। अपडेट के चैंज के रूप में, सबसे उल्लेखनीय एक फ्रंट कैमरा के लिए नाइटस्केप फोन को मिलना है, जिसका मतलब है कि Realme XT उपयोगकर्ता अब कम में शानदार सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।
Realme XT में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल रहा है, साथ ही इस कैमरा का या इस सेंसर का साथ देने के लिए इस मोबाइल फोन में अन्य कुछ सेंसर भी मौजूद हैं। इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन से आप 4K विडियो भी शूट कर सकते हैं। इस मोबाइल फोन में आपको EIS का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा इसमें आपको कई मोड भी मिल रहे हैं, जिनसे आप फोटोग्राफी को और भी प्रभावी बना सकते हैं। इसके अलावा फोन के फ्रंट पैनल पर आपको एक 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल रहा है।
Realme XT मोबाइल फोन को एक 6.4-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो वाटर-ड्राप नौच के साथ आती है। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि यह एक FHD+ पैनल है। Realme की ओर से अपने इस मोबाइल फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जोड़ा गया है।
Realme XT मोबाइल फोन को आप 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के अलावा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ले सकते हैं। साथ ही इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 712 AIE प्रोसेसर भी मिल रहा है। फोन को एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है।
इस मोबाइल फोन में आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। डिवाइस में दी गई बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Realme XT स्मार्टफोन की भारत में शुरूआती कीमत Rs 15,999 है, यह कीमत इस मोबाइल फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की है। इसके अलावा Realme XT के 6GB RAM + 64GB मॉडल को लगभग RS 16,999 में लिया जा सकता है, इसके अलावा फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप लगभग Rs 18,999 की कीमत ले सकते हैं।