तगड़ा Realme X7 Pro जल्द आ रहा इंडिया में, बॉक्स की फोटो आई सामने, जानें कैसा होने वाला है डिजाईन

HIGHLIGHTS

Realme X7 series को अब इंडिया में लाया जाने वाला है

कंपनी यानी Realme के CEO की ओर से Realme X7 सीरीज के फोंस के बॉक्स की तसवीरें सामने आई हैं

Realme X7 सीरीज को पहले ही चीन के बाजार में लॉन्च किया जा चुका है

Realme India की ओर से भारत में Realme X7 सीरीज़ के लॉन्च को पहले इसके बारे में टीज़र आदि को इंटरनेट पर साझा करना जारी रख रहा है। पिछले साल पुष्टि की गई थी कि Realme X7 series वनप्लस, शाओमी और ओप्पो द्वारा लॉन्च किए गए मिड-रेंज 5G डिवाइसों को कड़ी टक्कर देने के लिए लाई जा रही है। लेकिन इतने टीज़र के बाद भी, X7 सीरीज़ के लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं हुई है। Realme अभी सीरीज के फोंस को लेकर हाइप बना रही है, हालाँकि अभी इसे आने में कुछ समय लग सकता है। आइये एक नजर डालते हैं कि इस सीरीज के बारे में अब क्या सामने आया है।

आपको बता देते है कि रीयलमी के CEO माधव सेठ की ओर से जो नई जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार इस मोबाइल फोन का यानी Realme X7 सीरीज का डिजाईन काफी आकर्षक हो सकता है. आपको बता देते है कि माधव सेठ की ओर से फ़ोन के बॉक्स की कुछ तसवीरें ऑनलाइन सामने आई हैं. चूंकि दोनों स्मार्टफोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके थे, इसलिए हम फोन के स्पेसिफिकेशन्स को अच्छी तरह से जानते हैं। Realme X7 8.1mm मोटा है जबकि X7 Pro 8.5mm का है। हालाँकि ऐसा भी कहा जा सकता है कि जब यह फोंस इंडिया में मार्किट में आएंगे तो यह सबसे पतले फोंस की तरह नहीं आने वाले हैं। आपको बता देते है कि ओप्पो के रेनो5 प्रो 5जी की मोटाई केवल 7.6mm है। फोन में स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे के नीचे की तरफ USB-C पोर्ट होगा, जैसा कि ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों में से एक में देखा गया है।

https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1352156520331534336?ref_src=twsrc%5Etfw

Realme X7 Pro भी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर द्वारा संचालित होने वाला है, जिसकी घोषणा पिछले साल भारत में की गई थी। वास्तव में, Realme इस चिपसेट को भारतीय बाजार में लाने वाला पहला ब्रांड बनने जा रहा था, लेकिन ओप्पो ने इस हफ्ते की शुरुआत में रेनो 5 प्रो 5G को पेश करके इस दांव को भी जीत गया है। Realme X7 Pro, मिड-रेंज बाज़ार में 5G लाएगा, जो कि OnePlus Nord और Oppo Reno 5 Pro 5G की तरह है। लेकिन वेनिला Realme X7 में डाइमेंसिटी 800U प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो 5G सपोर्ट भी लाता है।

Realme X7 और Realme X7 Pro की कीमत

Realme X7 मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB रैम वैरिएंट को आप CNY 1,799 की कीमत में खरीद सकते हैं, इसके अलावा आपको बता देते है कि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में ले सकते हैं। यह मोबाइल फोन आप ब्लू, वाइट और ब्लू-पिंक ग्रेडिएंट में ले सकते हैं। इसके अलावा अगर हम Realme X7 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB मॉडल को CNY 2,199 में खरीद सकते हैं, इसके अलावा इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को CNY 2,499 में लिया जा सकता है, इसके अलावा अगर आप इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल लेना है तो आप इसे CNY 3,199 की कीमत में खरीद सकते हैं। Realme X7 Series को चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को 11 सितम्बर से सेल के लिए लाया जाने वाला है। हालाँकि अभी तक इन मोबाइल फोंस की अन्य देशों में उपलब्धता को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। 

Realme X7 स्मार्टफोन के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर्स

Realme X7 मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.4-इंच की FHD+ डिस्प्ले AMOLED पैनल के साथ मिल रही है, इस मोबाइल फोन में आपको गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। फोन में आपको ओक्टा-कोर Dimensity 800U प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 8Gb तक की रैम मिल रही है। 

कैमरा आदि की बात करें तो Realme X7 में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फ़ोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में एक 2MP का ब्लैक और वाइट पोर्ट्रेट सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पर एक 32MP का सेंसर मिल रहा है। 

Realme X7 की बात करें तो यह मोबाइल फोन 128GB UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आ रहा है, इसके अलावा कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको 4G LTE, Dual band Wi-Fi और Blueooth 5.1, GPS, USB Type C पोर्ट भी मिल रहा है। आपको बता देते हैं कि Realme X7 मोबाइल फोन में आपको एक 4300mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसे कंपनी की ओर से 65W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ फोन में रखा गया है। 

Realme X7 Pro के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर्स

इसके अलावा अगर हम Realme X7 Pro मोबाइल फोन पर गौर करें तो आपको बता देते है कि इसमें आपको एक 6.55-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको ओक्टा-कोर Dimensity 1000+ प्रोसेसर मिल रहा है। फोन में आपको 8GB तक की रैम मिल रही है। 

Realme X7 Pro के कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड कैमरा सेटअप मिल रहा है, इस कैमरा सेटअप में एक 64MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी आपको इसमें देखने को मिल रहा है। इसके अलावा इस मोबाइल फ़ो में आपको एक 2MP का ब्लैक और वाइट पोर्टेट सेंसर भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 2MP का मैक्रो लेंस भी मिल रहा है, फोन के फ्रंट पर आपको एक 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। 

Realme X7 Pro मोबाइल फोन में आपको 256GB तक की UFS 2.1 स्टोरेज मिल रही है, इसके अलावा फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन भी काफी ज्यादा हैं। इस मोबाइल फोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसमें कंपनी की ओर से 65W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :