स्मार्टफोन बाज़ार में 5G अपने आप में एक बड़ी पहचान बना हुआ है और नया नेटवर्क डाटा कन्ज्युमिंग के मामले में बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। अधिकतर स्मार्टफोंस 5G नेटवर्क आने से पहले ही 5G की तैयारी में नए 5G फोंस पर काम शुरू कर चुके हैं। Realme ने भी अपना नाम इस लिस्ट में जोड़ दिया है और कम्पनी अपने पहले 5G फोन Realme X50 पर काम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि आगामी हफ़्तों में डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा।
स्मार्टफोन से जुड़े कई लीक्स ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। Realme X50 की स्पेक्स शीट के साथ ही एक अन्य डिवाइस के specs भी सामने आए हैं। Realme X50 Youth Edition के नाम से आने वाला यह डिवाइस Realme X50 का निचला वर्जन होगा। रियलमी के दोनों फोंस की स्पेसिफिकेशंस Realme fan पेज पर देखी गई हैं।
पोस्ट के मुताबिक, Realme X50 को 90Hz की 6.44 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा और डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 SoC द्वारा संचालित होगा। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा और फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलने की भी सम्भावना है जिसमें एक 60 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर, 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट लेंस मिलेंगे। Realme X50 में डुअल सेल्फी कैमरा मिलने वाला है जिसमें एक 32 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा मिलेगा।
ये फोंस चीन में ही उपलब्ध होंगे लेकिन Realme के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये फोंस भारत में भी लाए जा सकते हैं।