चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme की ओर से अपने एक नए डिवाइस पर काम किया जा रहा है, इस मोबाइल फ़ोन को Redmi K20 Pro मोबाइल फोन की टक्कर में उतारा जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को फ्लैगशिप ग्रेड के स्पेसिफिकेशन के साथ उतारा जा सकता है। इस मोबाइल फोन के लिए कहा जा रहा है कि इसे Realme X2 Pro के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
Realme X2 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इस मोबाइल फोन को लेकर इंडियाशॉप के माध्यम से सामने आ रहा है कि इस स्मार्टफोन में आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 Plus चिपसेट मिलने वाला है। इसके अलावा यह Realme की ओर से ऐसा पहला मोबाइल फोन होने वाला है, जिसे 90Hz की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी हाल ही में madhav seth ने भी ऐसे हिंट दिए हैं कि कंपनी एक 90Hz स्क्रीन वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ऐसा लग रहा है कि यह वही फोन है जिसके बारे में लीक सामने आया है। इस मोबाइल फोन में आपको 50W VOOC फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी भी मिलने वाली है।
अगर हम इस मोबाइल फोन के स्पेक्स के एक लीक पर ध्यान दें तो आपको बता देते है कि इसमें आपको एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसमें आपको स्नेपड्रैगन 855 Plus दिया जाने वाला है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन में आपको दो अलग अलग मॉडल भी मिलने वाले हैं। ऐसा ही कुछ हमने Redmi K20 Pro में देखा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट दिया गया है, इसके अलावा इसमें आपको 90Hz की डिस्प्ले और फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी भी मिल रही है।
Realme X2 Pro मोबाइल फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसे चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसे अक्टूबर के आसपास कभी भी लॉन्च किया जा सकता है, इसके बाद इसे भारत में बाद में लॉन्च किया जाने वाला है। अभी हाल ही में madhav seth की ओर से एक हिंट दिया गया था, कि दिसम्बर में उनकी ओर से कुछ लॉन्च किया जाने वाला है, इसका मतलब है कि दिसम्बर में भारत में इसी मोबाइल फोन को लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी तक इसकी कीमत को लेकर कुछ भी सामने नहीं आया है। इसके लॉन्च के बाद ही इसकी कीमत से पर्दा उठने वाला है।