भारत में अलग स्पेक्स के साथ आएगा Realme X

HIGHLIGHTS

Realme X अलग स्पेक्स के साथ आएगा भारत

कम्पन के CEO ने की पुष्टि

Rs 18,000 के लगभग होगी कीमत

पिछले हफ्ते रियलमी ने चीन में आयोजित एक इवेंट में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X लॉन्च किया है। जैसे कि उम्मीद की जा रही थी इस मोबाइल फोन को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि अभी लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। रियलमी के CEO माधव सेठ ने यूज़र्स को चौंकाने वाली एक नई बात आंने रख दी है।

ट्विटर पर उन्होंने खुलासा किया है कि भारत में लॉन्च होने वाला Realme X वैरिएंट चीनी वैरिएंट की तुलना में स्पेक्स के मामले में अलग होगा। अभी यह भी साफ़ नहीं हुआ है कि ये दोनों वैरिएंट्स एक दूसरे से किस तरह अलग होंगे। Sheth ने यह भी बताया कि Realme X की भारतीय कीमत Rs 18,000 के करीब होगी।

https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1129675204123344896?ref_src=twsrc%5Etfw

Realme X Specifications

Realme X में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जो कि सैमसंग की AMOLED फुल स्क्रीन डिस्प्ले है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.2 प्रतिशत है और इसे 5th जनरेशन गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन 2.2 GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट द्वारा संचालित है। ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो कि Sony IMX586 का 48 मेगापिक्सल का कैमरा है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है जिसे LED फ़्लैश के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन की खासियत इसका पॉप-अप सेल्फी कैमरा है जिसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है।

इसके अलावा, Realme X एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.0 UI पर काम करता है और स्मार्टफोन में 3765mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC 3.0 सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :