Realme X होगा कम्पनी का पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन

HIGHLIGHTS

Realme का आगामी फोन होगा Realme X

फोन को टीज़र विडियो में देखा गया

TENAA पर भी नज़र आया डिवाइस

Realme अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ाने पर काम कर रहा है और हाल ही में वेबो पेज पर एक नया टीज़र विडियो देखा गया था। विडियो में एक नए फोन को देखा जा सकता है जो कि कम्पनी का पहला डिवाइस होगा जो बेज़ेल-लेस डिस्प्ले और पॉप-अप फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ आएगा। फोन को RMX1901 मॉडल नंबर के साथ TENAA लिस्टिंग में देखा गया है। अब कम्पनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Qi Chase ने वेबो पोस्ट पर पुष्टि की है कि कम्पनी के आगामी फोन को Realme X कहा जाएगा।

ऐसा हो सकता है कि टीज़र में दिखा पॉप-अप कैमरा फोन Realme X के नाम से लॉन्च किया जाए। Qi के पोस्ट से संकेत मिलते हैं कि Realme X बेज़ेल-लेस डिस्प्ले के साथ आएगा जो फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस ऑफ़र करेगा। TENAA लिस्टिंग के आधार पर कहा जा सकता है कि डिवाइस में 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी जो फुल HD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आएगी। इमेज से नो नौच डिस्प्ले के संकेत मिलते हैं। डिवाइस में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा और फोन के बैक पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया है इसलिए अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हो।

आगामी Realme हैंडसेट एक फ्लैगशिप डिवाइस होगा जो लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 SoC से लैस होगा। TENAA पर दिखी इमेज से संकेत मिलते हैं कि डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है और फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 3680mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर ColorOS 6 पर काम करेगा।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :