Realme X Sale: आज भारत में इन ऑफर्स के साथ खरीदें फ़ोन

HIGHLIGHTS

Flipkart पर खरीदें फ़ोन

दोपहर 12 बजे से सेल शुरू

Realme X को इस महीने की शुरुआत में ही लॉन्च कर दिया गया। वहीँ अब यह फ़ोन सेल के लिए उपलब्ध है। यूज़र्स इस फ़ोन को Realme की official website और Flipkart से आज दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। Realme X कंपनी का ऐसा पहला फ़ोन है जो pop-up selfie camera के साथ आता है। साथ ही इसमें आपको Snapdragon 710 SoC मिलता है।

Realme X की भारत में कीमत और सेल ऑफर्स

आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन यानी Realme X के 4GB रैम और 128GB मॉडल को भारत में Rs 16,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसके अन्य मॉडल को यानी 8GB रैम और 128GB मॉडल को Rs 19,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन के स्पेशल एडिशन को Rs 20,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है।

सेल ऑफर्स के तहत Realme website पर आपको Rs. 1,500 का 10% MobiKwik SuperCash मिल रहा है। साथ ही Rs. 7,000 के जियो बेनिफिट्स भी कैशबैक वाउचर के रूप में दिए जाएंगे। वहीँ Flipkart no-cost EMI, Axis Bank Credit card और Axis Bank Buzz Credit card पर 5% Unlimited Cashback और छूट दी जा रही है।

Realme X स्पेसिफिकेशन्स

Realme X मोबाइल फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.53-इंच की FHD+ स्क्रीन मिल रही है, जो एक 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी आपको मिल रहा है। साथ ही आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का रियर सेंसर मिल रहा है, जो एक 5MP के सेकेंडरी कैमरा के साथ काम करने वाला है।

इतना ही नहीं आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 710 चिपसेट मिल रहा है। यह भारत में दो अलग अलग वैरिएंट्स में उपलब्ध होने वाला है। इस मोबाइल फोन यानी Realme X मोबाइल फोन को भारत में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, इसके लावा इसे एक अन्य वैरिएंट यानी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में लिया जा सकता है। 

इस फोन में आपको एक 3,765mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। इस डिवाइस में आपक डॉल्बी अट्मोस सपोर्ट भी मिल रहिया है। इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको कलरOS 6 की लेयर भी मिल रही है। इस डिवाइस में आपको स्टोरेज को बढ़ाने के कोई ऑप्शन नहीं मिल रहा है।

फोन को भारतीय बाजार में दो रंगों में लॉन्च किया गया है जिसमें पोलर वाइट और स्पेस ब्लू शामिल हैं। Realme ने इस मोबाइल फोन के एक स्पेशल एडिशन यानी Special Spider-Man Edition को भी लॉन्च किया है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :