Realme V15 (Realme Koi) फोन 7 जनवरी को चीन में लॉन्च होने वाला है, कंपनी ने इसकी पुष्टि माइक्रोब्लोगिंग वैबसाइट Weibo पर की है। फोन के बैक पैनल की तस्वीर हाल ही में लीक हुई थी और अब कंपनी ने आधिकारिक पोस्टर में फोन के फ्रंट और बैक को दिखाया है। Realme V15 7 जनवरी को लॉन्च होगा जहां कंपनी इसके सभी स्पेक्स का खुलासा करेगी।
पिछली रिपोर्ट में डिवाइस का ग्रेडिएंट बैक पैनल लीक हुआ था। डिवाइस में रियर कैमरा सेटअप को लेफ्ट कोर्नर पर रखा जाएगा जिसमें तीन सेन्सर मिलेंगे और इसके साथ ही एक फ्लैश रखी जाएगी। बैक पैनल के दाईं ओर डेयर टू लीप ब्रांडिंग मिलेगी। Realme V15 के फ्रंट पर होल-पंच देखा जा सकता है जो स्क्रीन के टॉप पर बाईं ओर है। डिवाइस के चारों ओर मोटे बेज़ेल्स मौजूद हैं।
टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर Realme V15 के स्पेक्स लीक किए थे जिससे संकेत मिलते है कि फोन मीडियाटेक Dimensity 800U SoC द्वारा संचालित होग और इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन को 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा।
लीक हुए स्पेक्स से लगता है कि Realme V15 एक मिड-रेंज फोन होगा लेकिन वेबो पर आए रूमर्स से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि यह एक फ्लैगशिप डिवाइस होगा जिसे 125W UltraDART फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।