Realme Race Pro और Realme X9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स स्मार्टफोंस के लॉन्च से पहले कई दफा लीक हो चुकी हैं। लीक और रूमर की बदौलत हमें यह तो पता था कि Realme Race और Realme X9 पर काम चल रहा था लेकिन Frandroid के इस नए लीक के बाद यह पता चल गया है कि कंपनी इन दोनों मॉडल के प्रो वेरिएंट पर भी काम कर रही है। Realme Race Pro और Realme X9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स शीट से यह भी पता चला है कि दोनों स्मार्टफोन चीन की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाएंगे। Realme Race Pro में कंपनी 160Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 888 SoC, एंडरोइड 11 OS और 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Realme X9 Pro में OLED पैनल मिल सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 108MP कैमरा और मीडियाटेक Dimensity 1200 चिप से लैस होगा।
Realme Race Pro में 6.8 इंच की क्वाड HD+ OLED डिस्प्ले मिलेगी जो 3,200 X 1,440 पिक्सल रेज़ोल्यूशन के साथ आएगी और इसे 160Hz रिफ्रेश रेट तथा 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ लाया जाएगा। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित होगा और इसे एड्रेनो 660 GPU के साथ पेयर किया जाएगा। इसके अलावा, डिवाइस में 12GB LPDDR5 रैम और 128GB/ 256GB/ 5126GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 125W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा होगा। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 कस्टम स्किन पर काम करेगा।
स्पेक्स की बात करें तो Realme X9 Pro में 6.4 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 2,400 X 1,080 पिक्सल होगा। यह 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। स्मार्टफोन मीडियाटेक Dimensity 1200 SoC से लैस होगा और इसे 12GB रैम और 128GB/ 256GB स्टोरेज मिलेगा। फोन एंडरोइड 11 OS पर आधारित Realme UI 2.0 कस्टम स्किन पर काम करेगा। कैमरा की बात करें तो फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और दो 13MP के सेन्सर भी मौजूद होंगे। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।