Realme Race की पहली झलक आई सामने, स्नैपड्रैगन 888 SoC और 64MP क्वाड कैमरा से लैस होगा फोन

HIGHLIGHTS

स्नैपड्रैगन 888 द्वारा संचालित होगा Realme Race

Realme Race में मिलेगा 64MP का क्वाड कैमरा

2021 की शुरुआत में लॉन्च होगा रियलमी का नया फ्लैगशिप

Realme Race का पहला लुक सामने आ गया है और रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने वेबो पर आधिकारिक टीज़र पेश किया है। डिवाइस कंपनी नई सीरीज़ का हिस्सा होगा। याद दिला दें, Realme Race को इस महीने की शुरुआत में टीज़ किया गया था जब कंपनी ने पुष्टि की थी कि कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट से लैस नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च करेगी। Realme Race की कीमत अभी सामने नहीं आई है और स्मार्टफोन का पहला लुक सामने आ गया है। यह ध्यान देना है कि लीक हुई इमेज इस महीने की शुरुआत में सामने आई थी और पता चला था कि फोन सर्क्युलर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा लेकिन अब यह खबरें झूठी लग रही हैं।  

डिज़ाइन के बारे में बात करने से पहले यह बता दें कि Realme Race कंपनी की आगामी सीरीज़ के लिए कोडनेम है और आधिकारिक नाम को बाद में साझा किया जाएगा। टीज़र के पहले लुक में Realme Race का रियर पैनल देखा गया है जिसे पॉवर डिज़ाइन मॉडल के साथ देखा गया था और यह युनीक फिनिश के साथ आएगा। इसका मतलब है कि रियर पैनल को सैंडस्टोन टेक्सचर दिया जाएगा।  

Realme Race की स्पेसिफिकेशन में नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट मिलेगा जो इसे 2021 की पहली तिमाही में आने वाला फ्लैगशिप मॉडल बनाता है। टीज़र इमेज से 64MP क्वाड कैमरा सेटअप का पता चलता है जो रेकटंगुलर मॉड्यूल में आएगा। ऐसा हम रियलमी के अन्य फोंस में भी देखा जा चुका है। अफवाहें सामने आ रही हैं कि डिवाइस को 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

Realme Race की लॉन्च की तारीख अभी सामने नहीं आई है लेकिन टीज़र इमेज से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फोन को जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी ने पुष्टि कर दी है कि फोन को स्नैपड्रैगन 888 द्वारा संचालित किया जाएगा। Realme Race से पहले शाओमी स्नैपड्रैगन 888 से लैस पहले फोन Mi 11 को लॉन्च कर सकती है जो 25 दिसंबर को एंट्री लेगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :