Realme (रियल मी) Q5i को अब आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। Realme (रियल मी) ने चीन में Realme (रियल मी) Q5i के लॉन्च के साथ अपने स्मार्टफोन लाइनअप को और बढ़ा दिया है, इसका मतलब है कि फोन को चीन के बाजार में ही पेश किया गया है। Realme (रियल मी) Q5i सीरीज का यह तीसरा स्मार्टफोन है क्योंकि कंपनी पहले से ही Realme (रियल मी) Q5 और Realme (रियल मी) Q5 Pro को पेश कर चुकी है। स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी+ डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। नया Realme (रियल मी) स्मार्टफोन MediaTek डाइमेंसिटी 810 चिपसेट के साथ आता है। इतना ही इस मोबाइल फोन में आपको Realme (रियल मी) की ओर से 5000mAh की बैटरी दी है। अब आप इसकी क्षमता को देखकर ही कह सकते है कि यह आपका एक दिन आराम से निकाल सकती है। आइए अब जानते है कि आखिर किस कीमत में पेश किया गया है रियल मी का यह नया स्मार्टफोन और कैसे हैं इसके स्पेक्स और फीचर!
यह भी पढ़ें: एलियन इंस्पायर्ड DOOGEE S98 Pro का पहला लुक आया सामने, जल्द लॉन्च होगा नया रग्ड स्मार्टफोन
Realme (रियल मी) Q5i 1,199 युआन की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- ओब्सीडियन ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक में आता है। स्मार्टफोन चीन में सेल के लिए रेडी है। हालांकि अभी इस फोन के इंडिया में एंट्री होगी या नहीं, इसे लेकर कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Realme (रियल मी) Q5i स्मार्टफोन में आपको एक 6.58-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सेल है। इसके अलावा स्मार्टफोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट भी मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फोन को कंपनी के अपने UI के साथ एंड्रॉयड 12 पर पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें: Realme ने इंडिया में लॉन्च किया अपना Split AC, कीमत है 30000 रुपये के अंदर
यहाँ आपको बता देते है कि Realme (रियल मी) Q5i स्मार्टफोन में आपको ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर मिल रहा है, इतना ही इस फोन में आपको 6GB तक की रैम भी मिल रही है। इतना ही नहीं, फोन में आपको 128GB स्टॉरिज भी मिल रही है। इसके अलावा आपको बता देते है कि आप स्टॉरिज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं।
यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि फोन में आपको एक डुअल सिम सपोर्ट भी मिल रहा है, इसके अलावा डुअल कैमरा सेटअप भी फोन में मौजूद है। इस फोन में आपको एक 13MP का प्राइमेरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा स्मार्टफोन एक 2MP के डेप्थ सेन्सर के साथ आता है। इस फोन के फ्रन्ट पर आपको एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल रहा है। इतना ही Realme (रियल मी) Q5i में आपको एक 5000mAh की बैटरी भी मिल रही है जो 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
यह भी पढ़ें: Oppo ने बाज़ार में उतारा अपना नया 5G फोन, 5000mAh दमदार बैटरी और 13MP कैमरा से होगा लैस