Realme 16 Pro Plus in Master Gold colour.
भारत में Realme अब अपने स्मार्टफोन्स के प्राइस को बढ़ने वाला एक लेटेस्ट ब्रांड बन चुका है। Realme का यह प्राइस हाइक OnePlus, Oppo और Vivo ने कुछ समय पहले ही अपने फोन्स के प्राइस में हाइक की घोषणा की थी, इसके बाद अब Realme भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। एक जाने माने टिपस्टर की एक पोस्ट को देखा जाए तो इसके अनुसार, Realme 16 सीरीज़ और Realme C-series के अलावा अन्य रिलयमी फोन्स के प्राइस भी अब बदल चुके हैं। लिस्ट को देखा जाए तो इस लिस्ट में Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Realme 16T, Realme C83 5G, और Realme C100x 4G आदि शामिल हैं, इन सभी फोन्स की कीमत अब लॉन्च प्राइस से काफी ज्यादा पहुँच चुकी है। इन सभी फोन्स के अलग अलग वैरिएन्ट अब आपको महंगे में मिलने वाले हैं।
हमने आपको ऊपर भी बताया था कि एक जाने माने टिप्स्टर यानि संजू चौधरी की ओर से X पर एक पोस्ट की गई है जिसमें रियलमी फोन्स के बढ़े हुए प्राइस का जिक्र है। यहाँ एक डॉक्यूमेंट भी शेयर किया गया है, जिसके अनुसार कंपनी ओवरआल स्मार्टफोन इकोसिस्टम कॉस्ट और मेमोरी चिपसेट प्राइस बढ़ने के चलते इस कदम को उठा रही है, इसका मतलब है कि ग्लोबल चिप प्राइस हाइक का असर अब रियलमी फोन्स तक आ पहुंचा है।
Price hike alert 🚨
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) August 18, 2026
realme increases the price of their smartphones by upto ₹4k:
16 Pro+ (SD 7 Gen 4):
8/128GB: ₹49,999 → ₹53,999
8/256GB: ₹52,999 → ₹55,999
12/256GB: ₹55,999 → ₹58,999
16 Pro (MTK 7300):
8/128GB: ₹40,999 → ₹44,999
8/256GB: ₹43,999 → ₹46,999… pic.twitter.com/qsoejhNi5s
इस पोस्ट के अनुसार, प्राइस में किये गए बदलाव आज से यानि (अगस्त 18) से लागू हो रहे हैं। किस फोन की कीमत में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है, अगर आप भी यही जानना चाहते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस लिस्ट में Realme 16 Pro+ और Realme 16 Pro आते हैं, इन दोनों ही फोन्स के प्राइस सबसे ज्यादा बढ़े हैं, फोन को कई अलग अलग अलग मॉडल में लॉन्च किया गया था, और इस समय इसके अलग अलग मॉडल्स पर लगभग लगभग 4000 रुपये के आसपास का प्राइस हाइक देखने को मिल रहा है।
Realne 16 Pro+ की सबसे बड़ी खासियत का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस होना है, इस फोन के प्राइस में नई जानकारी के अनुसार 4000 रुपये तक प्राइस हाइक हुआ है। फोन के 8GB + 128GB वाले वैरिएंट की शुरूआती कीमत 49,999 रुपये से बढ़कर 53,999 रुपये हो गई है, इसके अलावा 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वाले वैरिएंट्स को अब 55,999 रुपये के स्थान पर 58,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा।
अगर Realme 16 Pro के प्राइस को देखा जाए तो यह फोन 3000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक बढ़ा है। इसके बेस 8GB + 128GB वाले मॉडल की कीमत अब 44,999 रुपये है, जबकि पहले यह 40,999 रुपये थी। 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वाले मॉडल की कीमत क्रमशः 43,999 रुपये और 46,999 रुपये से बढ़ाकर 46,999 रुपये और 49,999 रुपये कर दी गई हैं।
दूसरी ओर, Realme 16 5G और Realme 16T की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, जानकारी मिल रही है, यह दोनों ही फोन्स 1000 रुपये के आसपास महंगे मिलने वाले हैं।
इस प्राइस हाइक से Realme C Series जो पहले ही बजट फोन्स में लिस्ट है अछूता नहीं रहा है। टिपस्टर की माने तो Realme C83 5G की कीमत में 1,000 रुपये से 2,000 रुपये तक बढ़ी है। जबकि Realme C100x 4G के 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 2,000 रुपये बढ़ चुकी है।
यह भी पढ़ें: एक रिचार्ज में सालभर की टेंशन छूमंतर..सस्ते में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलता है ये सब