पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने अपना नया स्मार्टफोन बजट स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे “The Smooth 7000mAh Pioneer” टैगलाइन के साथ पेश किया है। यह अपने सेगमेंट का पहला ऐसा फोन है जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं। आइए एक नज़र इसके बाकी स्पेक्स, फीचर्स और कीमत पर डालते हैं.
रियलमी के इस लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें आर्मर शेल प्रोटेक्शन दिया गया है और यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस टेस्ट पास कर चुका है। साथ ही, इसमें IP64 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है। डिजाइन की बात करें तो यह फोन कंपनी के ColorPop डिजाइन के साथ आता है और Mosaic Green और Mosaic Blue कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
Realme P4 Lite स्मार्टफोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ आता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक जाती है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm तकनीक पर आधारित है। साथ ही, इसमें 5300mm² का Airflow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का AI रियर कैमरा दिया गया है. डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 1.47 दिन तक चलने का दावा करती है।
अब बात करें कीमत की तो भारत में यह फोन 12,999 रुपये (4GB +64GB) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है. इसके अलावा दो और वेरिएंट 4GB + 128GB और 6GB + 128GB हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 13,999 रुपये और 15,999 रुपये रखी गई है. पहली सेल में कम्पनी 1000 रुपये की सीधी छूट और 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसकी कीमत घटकर क्रमश: 11,499 रुपये, 12,499 रुपये और 14,499 रुपये रह जाएगी।
स्मार्टफोन की पहली सेल 25 मार्च को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक चलेगी। यह स्मार्टफोन realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।