Realme P4 Lite 5g
क्या आपका बजट कम है, लेकिन आप इसके बाद भी एक ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं तो बैटरी के मामले में बेस्ट होने के अलावा अन्य सभी फीचर और स्पेक्स के अलावा डिजाइन आदि के मामले में भी बेस्ट हो तो आज आपके लिए सेल पर एक फोन आया है। इस फोन को Realme की ओर से अभी कुछ समय पहले ही Realme P4 Lite 5G के तौर पर लॉन्च किया गया था। आज इस फोन की पहली सेल है। इसका मतलब है कि आप Realme के इस फोन को इस समय खरीद सकते हैं। अगर आप फोन को ऑनलाइन बाजार से खरीदना चाहते हैं तो आप इसे Flipkart पर जाकर खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप रियलमी के इस फोन को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो उसका भी एक बढ़िया टिप हम आपको देने वाले हैं, आइए जानते है कि यह फोन किस कारण से इतनी चर्चा में है और इसे कैसे आप बेहद ही सस्ते में घर ले जा सकते हैं।
Realme के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत को देखा जाए तो यह 7000mAh की बड़ी बैटरी है। हमने ऐसा देखा है कि वैसे तो आजकल के फोन्स में 5000mAh बैटरी को नॉर्मल माना जाता है, लेकिन फोन्स में अब 7000mAh की बैटरी से लेकर 10000mAh तक की बैटरी आना शुरू हो गया है, कुछ दिन में यह एक नया ट्रेंड बनने वाला है। ऐसे में रियलमी के इस फोन में मिलने वाली 7000mAh की बैटरी बाकी फोन्स को कड़ी टक्कर देने के लिए पर्याप्त है। बड़ी बैटरी होने का यह फायदा है कि फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ज्यादा से ज्यादा वीडियो स्ट्रीमिंग की जा सकती है, ज्यादा से ज्यादा गेमिंग की जा सकती है, इसके अलावा मन भरकर कॉलिंग और ब्राउज़िंग भी की जा सकती है। अगर आप भी ऐसे ही यूजर्स हैं और YouTube के अलावा ज्यादा WhatsApp करते हैं तो भी इस फोन की बैटरी के साथ आपका एक दिन आराम से निकल जाने वाला है। फोन की बैटरी 15W की चार्जिंग क्षमता से लैस है।
रियलमी के इस फोन को सस्ते में खरीदने से पहले मैं आपो इसके स्पेक्स और खासियतों के बारे में इसलिए बता रहा हूँ क्योंकि आपको यह जरूर पता होना चाहिए, जिस फोन पर आप निवेश करने वाले हैं, वह आखिर कैसा है। फोन में एक 6.8 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, यह 144Hz रिफ्रेश रेट पर आती है। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि स्क्रीन बेहद स्मूद चलने वाली है, इसमें स्क्रॉलिंग, वीडियो और गेमिंग में भी बेहतरीन अनुभव मिलने वाला है। यह डिस्प्ले एक HD+ IPS LCD स्क्रीन है, AMOLED नहीं, लेकिन इस कीमत में 144Hz मिलना बड़ी बात है।
परफॉर्मेंस को देखा जाए तो यह इस फोन के प्रोसेसर पर पूरी तरह से निर्भर करती है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, यह एक 5G सपोर्ट करने वाला चिपसेट है। फोन में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, और स्टोरेज को मेमोरी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। इस प्रोसेसर के फोन में होने से ऐसा कहा जा सकता है कि आपको दमदार परफॉरमेंस मिलने वाली है। इसके अलावा कैमरा को लेकर भी आइए आपको जानकारी देते हैं। इस फोन में एक 13MP का बैक कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग और MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन सपोर्ट भी है।
जानकारी दे देते हैं कि यह फोन तीन अलग अलग रैम स्टॉरिज मॉडल में आता है, और तीनों का प्राइस भी अलग अलग है। आइए अब इन सब ही के प्राइस को एक एक करके जानते हैं। रियलमी के इस फोन का 4GB + 64GB मॉडल ग्राहकों को 11,999 रुपये में खरीदने के लिए मिलता है। फोन के 4GB + 128GB मॉडल को कंपनी 12,999 रुपये में सेल कर रही है। इसके अलावा 6GB + 128GB मॉडल को कंपनी ने 14,999 रुपये में लॉन्च किया था।
इतना नही नहीं, इस प्राइस को आप कम कर सकते हैं, इसके लिए आपको लिस्टिंग में मिल रहा 500 रुपये का डिस्काउंट और 625 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। इनका इस्तेमाल करके फोन्स की कीमत कम हो जाती है। फोन को आप 700 रुपये से भी कम की EMI पर घर ले सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको एक बार में इतने ही पैसे देने हैं, इसके बाद आप महीने महीने करके फोन के लिए पैसे देकर इसे अपना कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: OnePlus ने निकाला जबरदस्त Magnetic Cooler, मिनटों में फोन का तापमान कर देता है बर्फ जैसा