10001mAh की जम्बो बैटरी वाला Realme Phone हुआ लॉन्च..ज्यादा बदल जाएगी स्मार्टफोन की परिभाषा?

स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने भारतीय बाजार में एक नया पावर-फोकस्ड स्मार्टफोन realme NARZO Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की एक ही सबसे बड़ी खासियत है और वह यह है कि इसमें एक 10,001mAh Titan बैटरी मिलती है। इस बैटरी के कारण ही Realme के इस फोन ने अपने लॉन्च के पहले से ही यूजर्स के बीच में चर्चा बनाना शुरू कर दिया था। कंपनी ने फोन को स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एंड्यूरेंस के नए स्टैंडर्ड के रूप में पेश किया है। आइए अब फोन के प्राइस से लेकर इसके खास फीचर्स की डिटेल्स देखते हैं।

किस प्राइस में लॉन्च हुआ Realme का 10001mAh की बैटरी वाला फोन

Realme के 10001mAh की बैटरी वाले इस पावर फोन को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB+128GB और 8GB+256GB में लॉन्च किया है, इसके साथ साथ फोन को Titan Silver तथा Titan Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन एंटेरटैनमेंट, गेमिंग के साथ साथ स्टडीस के साथ साथ लंबे ट्रैवल के दौरान आपका साथ न छोड़ने के लिए डिजाइन किया है, इसकी बड़ी बैटरी इसी का सबूत भी है।

Realme के इस फोन के प्राइस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इसकि शुरुआती कीमत 23,999 रुपये (ऑफर के बाद) है, इसके अलावा फोन को 5 मार्च दोपहर 12 बजे से Amazon और realme की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए भी लाया जा चुका है। आइए अब फोन के सबसे खास फीचर यानि इसकी बैटरी पर एक नजर डालते हैं।

जैसा कि हम आपको ऊपर भी बता चुके हैं कि realme NARZO Power 5G दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। फोन के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है, हालांकि, इसे ऑफर के बाद आप केवल 25,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, इसके 8GB + 128GB मॉडल को ऑफर के बाद 23,999 रुपये में मिल जाने वाला है, हालांकि, इसका असल प्राइस 27,999 रुपये है। सेल के दौरान आपको 3000 बैंक ऑफर ऑफर के तौर पर, 1000 अतिरिक्त डिस्काउंट के तौर पर मिलने वाला है। इसके अलावा आपको इस फोन पर 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI और 4 साल की बैटरी वारंटी (2999 रुपये) में मिल जाने वाली है।

10,001mAh Titan बैटरी: क्या यही है स्मार्टफोन एंड्यूरेंस का नया रिकॉर्ड?

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh Titan बैटरी है, जो किसी भी अन्य नॉर्मल फोन की बैटरी से लगभग लगभग दोगुनी है। realme ने इसमें Silicon Anode तकनीक और 16% हाई-सिलिकॉन बैटरी आर्किटेक्चर का उपयोग किया है, इसी कारण से ज्यादा बड़ी बैटरी क्षमता को कम्पैक्ट डिजाइन में फिट किया जा सका है। आइए अब बैटरी की कुछ सबसे बड़ी खासियतों पर एक नजर डालते हैं।

  • Realme के फोन में मौजूद यह 10001mAh की बैटरी कंपनी के अनुसार 46.8 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।
  • इसके अलावा इस बैटरी को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह –30°C से 56°C तक तापमान में काम करने की क्षमता के साथ आती है।
  • इस बैटरी के साथ realme के अनुसार आपको 1650 चार्ज साइकिल सपोर्ट मिलता है।
  • इसके अलावा कंपनी ने इस फोन की बैटरी के लिए ऐसा भी कहा है कि यह 8 साल तक 80% से ज्यादा बैटरी हेल्थ बनाए रखने में सक्षम है।
  • जानकारी के अनुसार, बैटरी को TÜV Five-Star Battery Safety Certification भी प्राप्त है।
  • इसमें 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलती है।

जानकारी के लिए आपको बता देते है कि realme NARZO Power 5G में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, इसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसे 36 मिनट मात्र के समय में ही 50% तक चार्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इसमें मिलने वाला 27W रिवर्स चार्जिंग सुपूर्त भी अपने आप में कमाल है, इसकि मदद से आप अपने दूसरे फोन के अलावा ईयरबड्स या एक्सेसरीज़ को भी चार्ज कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आपके फोन को आपने 100% तक चार्ज किया हुआ है तो आपको यह लंबे समय का बैकअप देने के साथ साथ आपके अन्य गैजेट भी चार्ज करने में आपकी मदद कर सकता है। इसे आप फोन के साथ साथ एक पावर बैंक के तौर पर भी देख सकते हैं।

MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर का सपोर्ट इसे बनाता है बेहद खास

फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर को रखा गया है, इस प्रोसेसर की खासियत यह है कि इसमें आपको बेहतर AI प्रोसेसिंग और हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग का मज़ा मिल जाता है, असल में इस प्रोसेसर को इसी काम के लिए डिजाइन भी किया गया है। इसके साथ एक अलग HyperVision+ AI चिप भी फोन का हिस्सा है, जो कई भारी प्रोसेसिंग टास्क आदि को आसानी से संभाल सकती है। फोन में इस प्रोसेसर के अलावा आपको 90FPS गेमिंग में 16% कम पावर खपत देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा फ्रेम रेट को लेकर आप देखने वाले हैं कि यह ज्यादा स्टेबल हैं, इसके साथ साथ सबसे बड़ी बात यह लंबी गेमिंग के बाद भी ज्यादा गर्म नहीं हुने वाला है। फोन में AI Hyper Stable Frame, AI Hypermotion और AI Hyper Clarity जैसी तकनीक आदि भी मिल जाती है।

144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलता है शानदार विजुअल एक्सपीरियंस

realme NARZO Power 5G में HyperGlow 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह 6.8-इंच साइज़ में आती है, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, इसके अलावा यह 6500 nits पीक ब्राइटनेस के अलावा 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट से भी लैस है। इसमें आउटडोर गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए बेहतर विजिबिलिटी तो आपको मिलती ही है, इसके अलावा यह डिस्प्ले हाई-एंड गेमिंग और वीडियो कंटेंट देखने के लिए काफी स्मूद अनुभव भी दे पाती है।

क्या बैटरी के जैसे ही कैमरा भी है पावरफुल?

Realme फोन में आपको एक 50MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें 1/1.95′ IMX882 सेंसर मिलता है, कैमरा f/1.8 अपर्चर और 2-axis OIS से भी लैस है। फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है, जो f/2.2 अपर्चर से लैस है। इस कैमरा के साथ ग्राहकों को 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता मिलती है। इसके अलावा सेल्फ़ी के लिए फोन में एक 16MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है, जो 30fps पर आपको 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता मिलती है।

सबसे दमदार डिजाइन और एडवांस फीचर्स की फुल डिटेल्स

फोन सिर्फ पावरफुल ही नहीं बल्कि काफी मजबूत भी कहा जा सकता है। फोन को कंपनी ने IP66, IP68 और IP69 रेटिंग पर लॉन्च किया है, इसके अलावा आपको इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है, 400% UltraBoom ऑडियो का सपोर्ट भी इसमें मौजूद है। साथ साथ आपको realme UI 7.0 का सपोर्ट भी मिल जाता है।

क्या यह फोन बैटरी के मामले में गेम-चेंजर बन सकता है?

आज के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ी चिंता बैटरी बैकअप होती है। realme NARZO Power 5G इसी समस्या को हल करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। 10,001mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, AI गेमिंग फीचर्स और मजबूत डिजाइन इसे उन लोगों के लिए आकर्षक ऑप्शन बना देता है, जो एक लंबे समय के लिए चलने वाला पावरफुल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Pink Saheli Smart Card Apply Online Delhi 2026: फ्री है या लगेंगे पैसे, किस जगह पर करना होगा आवेदन

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :