Realme Narzo 20 सीरीज सितंबर के तीसरे हफ्ते में हो सकते हैं लॉन्च

HIGHLIGHTS

Realme Narzo 20 सीरीज से जल्द भारत में उठेगा पर्दा

Narzo 20A, Narzo 20, और Narzo 20 Pro के रैम और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में मिली जानकारी

अभी Realme Narzo 20 सीरीज की कीमत का नहीं हुआ खुलासा

Realme Narzo 20 स्मार्टफोन सीरीज को हाल ही में IFA 2020 के समय पेश किया गया था। अब सीरीज को सितंबर के तीसरे हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Realme Narzo 20 सीरीज की तुलना मई में लॉन्च हुई Realme Narzo 10 सीरीज से होगी। याद दिला दें, पिछली सीरीज में Narzo 10A और Narzo 10 आते हैं। Narzo 20 सीरीज में तीन डिवाइसेज़ Narzo 20A, Narzo 20, और Narzo 20 Pro आने की उम्मीद है।

ट्विटर यूजर हिमांशु के ज़रिए आए लीक के मुताबिक, Realme Narzo 20A दो वेरिएंट में आएगा जिसमें 3GB रैम और 32GB वेरिएंट होगा और दूसरा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज विकल्प होगा। फोन विकटरी ब्लू और ग्लोरी सिल्वर कलर में आता है।

Narzo 20 में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का एक विकल्प मिलेगा और दूसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। इस फोन को भी विकटरी ब्लू और ग्लोरी सिल्वर कलर में पेश किया जाएगा।

Narzo 20 Pro में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प मिलेगा तथा दूसरा मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस होगा। रंगों के विकल्पों की बात करें तो यह ब्लाक निंजा और व्हाइट नाइट विकल्प में आता है।

Narzo 20A, Narzo 20, और Narzo 20 Pro के स्पेक्स अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन आगामी Realme Narzo 20 सीरीज के और लीक्स जल्द सामने आ सकते हैं।

नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :