Realme Narzo 10 बजट स्मार्टफोन श्रेणी में बेस्ट पर्फ़ोर्मिंग स्मार्टफोन चाहे न हो लेकिन यह एक बढ़िया दिखने वाला डिवाइस ज़रूर है। इसे जापान के डिज़ाइनर Naoto Fukasawa ने डिज़ाइन किया है। फोन को युनीक स्प्रे-पेंटिंग प्रोसैस पर तैयार किया गया है। लॉन्च के दौरान रियलमी ने स्मार्टफोन को That White और 'That Green कलर में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसका नया कलर वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया है और यह नया That Blue वेरिएंट फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर सेल किया जाएगा।
Narzo 10 That Blue को भी वैसा ही स्मूद टेक्सचर फिनिश, ग्रेडिएंट और ग्लौइंग लाइंस दी गई है। डिवाइस की कीमत Rs 11,999 है। Realme ने यह भी बताया कि, नया कलर वेरिएंट बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और केरल में ही ऑफलाइन सेल किया जाएगा।
Realme Narzo 10 फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसे वॉटरड्रॉप नौच के साथ लाया गया है, तथा इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। डिवाइस को गोरीला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
फोन MediaTek helio G80 चिपसेट द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर CPU और Mali-G52 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आया है और डिवाइस के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट दिया गया है। Narzo 10 को android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है।
Narzo 10 क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर दिया गया है। रियर कैमरा 30fps पर 4K UHD विडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और इसे इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन (EIS) दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो वॉटरड्रॉप नौच में रखा गया है।