Realme GT 5 Pro कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन है जो जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है। रियलमी इस डिवाइस के मुख्य स्पेक्स का खुलासा करते हुए इसे टीज़ कर रहा है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और 1TB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आने वाला है। अब ब्रांड ने इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Realme GT 5 Pro Launch Date
रियलमी का यह स्मार्टफोन Shenzen, China में 7 दिसंबर को लॉन्च होगा। यह लॉन्च इवेंट चीन में 14:00 बजे शुरू होगा, जिसे भारत में हम 11:30 am देख सकते हैं। कंपनी द्वारा इस लॉन्च इवेंट को लाइवस्ट्रीम करने की संभावना है।
लॉन्च की घोषणा के साथ कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन को “New King of Telephoto Imaging” के तौर पर हाईलाइट किया है। GT 5 Pro स्मार्टफोन Sony IMX890 टेलीफ़ोटो लेंस के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि यह इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा लाइट-सेंसिटिव टेलीफ़ोटो लेंस होगा। इसके अंदर एक 50MP 1/1.56-इंच का सेंसर होगा जो f/2.6 अपर्चर, 3x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS+EIS को सपोर्ट करेगा।
Credit: MySmartPrice
GT 5 Pro Specifications
रियलमी के अपकमिंग फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखी जा सकती है। परफॉरमेंस के लिए आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है कि यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा।
इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP टेलीफ़ोटो लेंस के साथ 50MP OIS Sony LYT-T808 सेंसर और 8MP OmniVision OV0810 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रन्ट कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा डिवाइस में 5400mAh बैटरी लगाई जा सकती है जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile