Realme का बजट स्मार्टफोन Realme C30 आज भारत में पहली बार सेल में आ रहा है। स्मार्टफोन को Flipkart और realme के आधिकारिक स्टोर्स पर सेल के लिए लाया जाएगा। सेल दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली है। नया Realme C30 दो रंगों और स्टॉरिज वेरिएंट में आया है। डिवाइस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिल रही है।
यह भी पढ़ें: क्रॉसबीट्स ने प्रीमियम डिज़ाइन और समृद्ध बास प्रभाव के साथ CURV, एंट्री-लेवल TWS किया लॉन्च
Realme C30 को Unisoc Tiger T612 चिप द्वारा संचालित है और इसे 3GB रैम और 32GB UFS 2.2 स्टॉरिज के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस में 5000mAh बैटरी मिल रही है जिसे 10W चार्जर दिया गया है।
फोन Android 11 पर आधारित Realme UI R एडीशन पर काम करता है। डिवाइस को स्क्वेयर्ड ऑफ एज और स्ट्रिप रियर पैनल दिया गया है। कैमरा को 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रन्ट पर 5MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 6.5 इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिल रही है। फोन में माइक्रो यूएसबी सॉकेट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।
यह भी पढ़ें: जुगजुग जियो को वीकेंड पर मिल रही है और भी सफलता, अब तक हुई है इतनी कमाई
Realme C30 को ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर में पेश किया गया है। फोन के 2+32GB वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है जबकि 3+32GB मॉडल वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये है। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो 5% कैशबैक पा सकते हैं।