भारत में Realme C2 यूनिट्स को दिसम्बर 2019 OTA अपडेट मिलना शुरू हो गया है जिसमें नवम्बर सिक्योरिटी पैच और कुछ अन्य बदलाव भी शामिल हैं। यह लेटेस्ट अपडेट RMX1941EX_11_A.20 वर्जन नंबर के सहत आता है और फोन में आ रहे टच इशू को भी सुलझाता है। इस अपडेट से पहले डिवाइस को अक्तूबर 2019 एंड्राइड सिक्योरिटी पैच जारी किया था जिसमें डार्क मोड और अपडेट चार्जिंग एनीमेशन सेटिंग को शामिल किया गया था।
Realme C2 के लिए आए अपडेट के बारे में कम्पनी ने अपने फोरम पोस्ट में कहा है कि यह अपडेट क्रम से जारी किया जाएगा जिससे स्टेबिलिटी को सुनिश्चित किया जा सके। Realme C2 के लिए आया नवम्बर सिक्यूरिटी पैच टच रेस्पोंसिव इशू को भी फिक्स करेगा।
रियलमी C2 मोबाइल फोन को 6.1-इंच की ड्यूड्राप नौच के साथ HD+ रेजोल्यूशन की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। मोबाइल फोन को एक ओक्टा-कोर हेलिओ P22 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जो 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है।
ऑप्टिक्स के तहत मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा और एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलवा फोन में आपको एक 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन को ट्रिपल सिम स्लॉट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको कैमरा के साथ स्लो मोशन फीचर भी मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें आपको एक AI फेशियल अनलॉक फीचर भी मिल रहा है।