Realme की ओर से अपने नए बजट मोबाइल फोन Realme C2 की तीन फ़्लैश सेल की घोषणा की है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 5,999 है। इस मोबाइल फोन के पिछले महीने लॉन्च के दौरान ऐसा सामने आया था कि इस मोबाइल फोन को 15 मई को पहली बार सेल के लिए लाया जाने वाला है। हालाँकि आज ऐसा सामने आया है कि इस मोबाइल फोन की दो अन्य सेल भी की जाने वाली हैं। इसका मतलब है कि इसी महीने इस मोबाइल फोन की दो अन्य सेल भी होने वाली है।
जैसा कि हुम सभी जानते हैं कि Realme के इस बजट डिवाइस को पहली बार सेल के लिए 15 मई को लाया जाने वाला है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को दो अन्य सेल पर क्रमश: 23 मई और 31 मई को लाया जाने वाला है। यह मोबाइल फोन आप Flipkart पर होने वाली सेल के दौरान खरीद सकते हैं, इसके अलावा आप Realme India की आधिकारिक वेबसाइट से भी आप इस मोबाइल फोन को 15 मई दोपहर 12:00PM से ख़रीदा जा सकता है।
आपको बता देते हैं कि Realme C2 मोबाइल फोन को एक 6.1-इंच की ड्यूड्राप नौच के साथ लॉन्च किया गया है, यह एक HD+ रेजोल्यूशन की स्क्रीन है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एक ओक्टा-कोर हेलिओ P22 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, यह 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करती है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। इसके अलवा अगर हम सॉफ्टवेयर की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को कलरOS के साथ 6।0 पर आधारित एंड्राइड 9.0 पर लॉन्च किया गया है।
अगर हम कैमरा आदि की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा और एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलवा फोन में आपको एक 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन को ट्रिपल सिम स्लॉट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको कैमेर एके साथ स्लो मोशन फीचर भी मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें आपको एक AI फेशियल अनलॉक फीचर भी मिल रहा है।
आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को आप 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वैरिएंट में आपको मिलने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको एक अन्य मॉडल भी मिल रहा है, इसमें आपको एक 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज भी मिल रही है। इस मोबाइल फोन की क्रमश: कीमत Rs 5,999 और Rs 7,999 में लॉन्च किये गए हैं।