Realme C17 को भारत में जल्द लॉन्च कर दिया है। फोन को बांग्लादेश में सितंबर में पेश किया था जिसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत BDT 15,990 (लगभग Rs 13,800) है।
टिप्स्टर Mukul Sharma ने ट्विटर पर पोस्ट किया है कि Realme C17 को भारत में नवम्बर के आखिर या दिसम्बर की शुरुआत में पेश किया जाएगा। हालांकि, ट्वीट में इंडिया लॉन्च की विशेष तारीख पता नहीं चली है।
https://twitter.com/stufflistings/status/1320627638281490432?ref_src=twsrc%5Etfw
Realme C17 मोबाइल फोन को एक 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो 90 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आती है। इसके अलावा इसमें गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल रही है। फोन में आपको ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 460 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फ़ो में आपको एड्रेनो 610 GPU का सपोर्ट भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको 6GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिल रही है। इस मोबाइल फोन में अगर आप स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे आसानी से माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।
Realme C17 स्मार्टफोन को एंड्राइड 10 के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप भी मिल रहा है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके सैट ही इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मिल रहा है, फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है, साथ ही इस मोबाइल फोन में आपको 2MP का एक मोनोक्रोम सेंसर भी मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको सेल्फी आदि के लिए एक 8MP का सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में आपको एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।