Realme ने अपनी C सीरीज में कई किफायती मॉडल लॉन्च किये हैं, ऐसा ही हम Realme C12 को भी जानते हैं। आपको बता देते है कि इस स्मार्टफोन को कंपनी ने एक नए मॉडल में लॉन्च किया गया है, अर्थात् Realme C12 को इंडिया में एक नए वैरिएंट में लॉन्च किया जा चुका है, यह नया मोबाइल फोन भी एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन ही है।
Realme C12 में आपको एक 6000mAh क्षमता की बड़ी बैटरी मिलती है, इसके अलावा Realme C12 स्मार्टफोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया चुका है। इस फोन में आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। Realme C12 मोबाइल फोन की कुछ खासियतों में मिनी-ड्राप फुल स्क्रीन भी शामिल है।
Realme C12 मोबाइल फोन को एक नए मॉडल यानी 4GB रैम और 64GB मॉडल में लॉन्च किया जा चुका है, इस मोबाइल फोन यानी इस मॉडल की कीमत भी आपके बजट में है। आपको बता देते हैं कि Realme C12 मोबाइल फोन के नए मॉडल की कीमत Rs 9,999 है। इस नए मॉडल को सेल के लिए 19 जनवरी यानी आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए लाया गया था। हालाँकि अगर हम रिटेल स्टोर्स पर इसकी सेल की बात करें तो यह 20 जनवरी से आने वाला है। आपको बता देते है कि Realme C12 के 3GB रैम और 32GB मॉडल की कीमत Rs 8,999 है।
Realme C12 मोबाइल फोन को एक 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा आपको बता देते है कि इसमें आपको एक वाटरड्राप नौच भी मिल रहा है, इस मोबाइल फ़ोन में आपको 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिल रहा है। फोन में आपको गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है।
इसके अलावा आपको बता देते हैं कि Realme C12 मोबाइल फोन में आपको एक MediaTek Helio G35 चिपसेट मिल रहा है, यह एक Octa-core CPU है, इसके अलावा इसमें आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की स्टोरेज भी मिल रही है, हालाँकि इस मोबाइल फोन यानी रियलमी सी12 को 4GB रैम और 64GB मॉडल में भी ले सकते हैं। फोन की स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। इस मोबाइल फोन को Realme UI 1.0 पर आधारित एंड्राइड 10 पर लॉन्च किया गया है।
Realme C12 स्मार्टफोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह मोबाइल फोन एक 13MP के प्राइमरी कैमरा से लैस है, इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का मोनोक्रोम कैमरा मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है, फोन में आपको एक 5MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है, जो आपको फोन में मौजूद नौच पर नजर आने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको LED Flash भी मिल रही है।