Realme का सस्ता फोन भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ इतने रुपये में हुई एंट्री

By
HIGHLIGHTS

रियलमी ने भारतीय बाज़ार में अपना नया मॉडल Realme C100i लॉन्च कर दिया है।

यह फ़ोन एक 4G डिवाइस है और जल्द ही ग्राहकों के लिए बाज़ार में उप्लब्ध होगा।

फ़ास्ट चार्जिंग के साथ इस फ़ोन में आपको लंबा बैटरी बैकअप मिलता है।

रियलमी ने आज भारतीय बाज़ार में एक नया फ़ोन Realme C100i लॉन्च किया है। यह नया फ़ोन एक 4G डिवाइस है और जल्द ही यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। इसमें स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी दी गई है। 4G डिवाइस होने और बहुत कम RAM और इंटरनल स्टोरेज के बावजूद, इस फ़ोन की कीमत थोड़ी ज़्यादा रखी गई है। तो आइए, अब बिना देर किये भारत में इस फ़ोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पर एक नज़र डालते हैं।

Realme C100i की भारत में कीमत

Realme C100i 4G को 4GB + 64GB वाले सिंगल मेमोरी वेरिएंट में 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस 27 अगस्त, 2026 यानी आज से ही खरीदारी के लिए उपलब्ध है। इसके मेनलाइन ऑफ़र में 10 महीने तक के EMI विकल्प शामिल हैं। आप इस डिवाइस को Flipkart और Realme India की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Realme C100i के फीचर्स

अगर बात की जाए इस फ़ोन के फीचर्स की तो हम आपको बता दें कि इसमें आपको 90.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो वाली 6.75-इंच की HD+ स्क्रीन मिलती है। इसी के साथ यह डिवाइस स्मूद स्क्रॉलिंग और टच रिस्पॉन्स के लिए 120Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Realme C100i का डिस्प्ले 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस और DC डिमिंग को सपोर्ट करता है। पीछे की तरफ 8MP का मेन सेंसर और सेल्फी के लिए सामने की तरफ 5MP का सेंसर दिया गया है।

Realme C100i में आपको 3 साल की लैग-फ्री परफॉर्मेंस भी मिलती है। इस फ़ोन की बैटरी की अगर बात करें तो इसमें आपको 6500mAh की बैटरी दी गयी है जो 15W फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह मिडनाइट ब्लैक और स्काईलाइन सिल्वर रंगों में आता है। इसमें IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ-साथ मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 50+ Raksha Bandhan 2026 Wishes In Hindi: भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले खूबसूरत मैसेज, स्टेटस पर लगाने के लिए भी बेस्ट

FAQs

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By