क्या आप भी कर रहे हैं Realme 8, Realme 8 Pro की भारतीय लॉन्च की तारीख का इंतज़ार? Realme 8 series का लॉन्च लीक हो गया है। रियलमी के आगामी फोंस को जनवरी 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी जनवरी में ही अपनी Narzo 30 सीरीज़ के साथ Realme X7 सीरीज़ को भी लॉन्च करेगी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी समय में रियलमी तीन सीरीज़ Realme 8, Narzo 30 और Realme X7 सीरीज़ को लॉन्च करेगी।
पहले कंपनी भारत में Realme X7 series को लॉन्च करेगी और इसके बाद रियलमी 8 सीरीज़ को आगे लाया जाएगा।
Realme के नए फोंस 2021 की शुरुआत में आ जाएंगे। Narzo 30 सीरीज़ को इसी बीच पेश किया जाएगा जिसमें कई फोंस मौजूद होंगे। उम्मीद है कि Narzo की अगली सीरीज़ में Realme Narzo 30A, Realme Narzo 30 और Realme Narzo 30 Pro को लॉन्च किया जाए।
Realme सीरीज़ की अगली जनरेशन के फोंस 108MP कैमरा सेन्सर के साथ आ सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में अपनी Realme 7 सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया था। अब मार्च 2021 से पहले ही Realme 8 और Realme 8 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। टॉप-एंड Realme 8 Pro में 108MP सेन्सर मिलेगा।
Realme 8 और Realme 8 Pro के हार्डवेयर में अपग्रेड देखे जाने की संभावना है।
कहा जा रहा है कि कंपनी Realme 7 Pro+ मॉडल पर भी काम कर रही है। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिप द्वारा संचालित हो सकता है और इसे 108MP सेन्सर के साथ पेश किया जाएगा। यह प्रीमियम कैटेगरी में हाई-एंड Realme 8 Pro+ मॉडल हो सकता है।
हाल ही में Realme के फोंस को EEC सर्टिफिकेशन साइट पर RMX3063 और RMX3061 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। पिछले लीक में RMX3131 को Realme X3 Pro की तरह देखा गया था जिसे अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है।
ये नए मॉडल नंबर अगली जनरेशन के Realme 8 और Realme 8 Pro के लिए हो सकते हैं। RMX3063 और RMX3061 पर काम चल रहा है और हमें अधिक जानकारी के लिए इंतज़ार करना होगा।
Realme 8 की भारतीय कीमत पिछली सीरीज़ के फोंस जैसी ही हो सकती है। Realme 8 के बेस मॉडल की कीमत Rs 14,999 से शुरू हो सकती है। आगामी रियलमी फोन कई स्टोरेज और कलर विकल्पों में उपलब्ध होंगे। Realme 8 को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। Realme 8 Pro की कीमत भी Realme 7 Pro जैसी ही हो सकती है।
पिछले Realme 7 Pro की कीमत में हमने Rs 19,999 का बड़ा उछाल देखा था जो अन्य मिड-रेंज फोंस की तुलना में काफी अधिक था। उम्मीद कर सकते हैं कि Realme 8 Pro हाई-एंड फ्लैगशिप स्पेक्स वाला मिड-रेंज डिवाइस होगा। Realme 8 Pro की भारतीय कीमत Rs 19,999 से शुरू होगी और यह Rs 20,000 की श्रेणी में आएगा।