Realme 7 Pro मोबाइल फोन को अक्टूबर महीने यानी अक्टूबर 2020 का OTA अपडेट मिल गया है, आपको बता दते है कि इस अपडेट में आपको अक्टूबर 2020 का एंड्राइड सिक्यूरिटी पैच दिया गया है, इसके अलावा आपको कैमरा में ऑप्टिमाइजेशन और अन्य कई समस्या को हल किया गया है। आपको बता देते है कि फोन में चार्जिंग और फिंगरप्रिंट सेंसर को लेकर कई समस्या थी, जिसे इस अपडेट में हल कर दिया गया है। इस अपडेट को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है, इसका मतलब है कि Realme 7 Pro को इस्तेमाल करने वाले कुछ ही यूजर्स को यह अपडेट अभी के लिए मिलने वाला है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में यह अपडेट सभी फोंस पर देखा जा सकने वाला है। हालाँकि इसके पहले Realme की ओर से इस बात को लेकर संतुष्ट हो जाना है कि आखिर इसमें किसी भी प्रकार का कोई बग आदि तो नहीं है।
इस अपडेट की घोषणा कंपनी की ओर से कंपनी के आधिकारिक फोरम पर जाकर की गई है। इस अपडेट के वर्जन RMX2170PU_11_A.17 है। इस अपडेट को आप अपने फोन की सेटिंग में जाकर भी देख सकते हैं। हालाँकि ऐसा आप तभी करके देख सकते हैं, जब आपके फोन में इस अपडेट को लेकर आपको कोई भी नोटिफिकेशन नहीं मिला हो। हालाँकि अभी इस बात को भी ध्यान में रखना जरुरी है कि यह अपडेट धीरे धीरे ही सभी यूजर्स तक पहुँचने वाला है, इसका मतलब है कि अगर आपको अभी के लिए यह अपडेट नहीं मिला है तो आपको इसके लिए कुछ इंतज़ार करना होगा।
अगर हम चेंजलोग की बात करें तो आपको बता देते है कि यह अपडेट जो Realme 7 Pro मोबाइल फोन के लिए आया है, इसमें फ्रंट कैमरा में कुछ बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इस अपडेट के साथ ही आपको विडियो प्ले करने के दौरान मिनिमम ब्राइटनेस को भी ऑप्टिमाइज़ करने का ऑप्शन मिल रहा है। इसके अलावा स्क्रीन के डिम होने की समस्या को भी इस अपडेट में हल किया गया है, साथ ही फिंगरप्रिंट की भी समस्या को इस अपडेट में सुधारा गया है। इसके अलावा Realme 7 Pro में कई मामलों में फ़ास्ट चार्ज नहीं हो रहा था, इस समस्या को भी हल किया गया है।
गौरतलब हो कि अभी हाल ही में कंपनी की ओर से Realme 7 Pro का एक स्पेशल वैरिएंट लॉन्च किया गया था। Realme 7i स्मार्टफोन और Realme 55-इंच की SLED TV और अन्य के साथ भारत में Realme 7 Pro Special edition को भी लॉन्च कर दिया गया है। Realme 7 Pro मोबाइल फोन में आपको एक सन किस्ड लेदर फिनिश मिल रही है, और कंपनी के कहना है कि इसमें वेगन माइक्रोग्रेन लेदर बेक का इस्तेमाल किया गया है, अर्थात् Realme 7 Pro स्पेशल एडिशन का बेक पैनल भी काफी स्पेशल है। इस मोबाइल फोन में यानी Realme 7 Pro स्पेशल एडिशन में आपको बेक पैनल पर सॉफ्ट-टच फिनिश और टू-टोन डिजाईन मिल रहा है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Realme 7 Pro स्मार्टफोन को भारत में Realme 7 के साथ अभी 3 सितम्बर को ही लॉन्च किया गया था।
https://twitter.com/realmemobiles/status/1313746408839634944?ref_src=twsrc%5Etfw
Realme 7 Pro स्पेशल एडिशन को सन किस्ड लेदर फिनिश के साथ लॉन्च किया गया है, और इसकी कीमत मात्र Rs 19,999 है, हालाँकि यह कीमत इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की है, इसके अलावा अगर आप इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि इसके लिए आपको लगभग Rs 21,999 देने होंगे। Realme 7 Pro स्पेशल एडिशन को भारत में सेल के लिए 16 अक्टूबर को लाया गया था, इस मोबाइल फोन को सेल के लिए फ्लिप्कार्ट और Realme India store पर लाया जाने वाला है, इसके अलावा आपको बता देते है कि जल्द ही इस मोबाइल फोन को ऑफलाइन बाजार में भी ख़रीदा जा सकेगा।