Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन भारत में 3 सितम्बर को किये जायेंगे लॉन्च

HIGHLIGHTS

Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोंस को भारत के बाजार में 3 सितम्बर को लॉन्च किया जा सकता है

ऐसा माना जा रहा है कि Realme 7 Series को 65W की सुपरडार्ट फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है

कंपनी ने इस सीरीज के लॉन्च के लिए मीडिया को इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है

Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोंस को भारत में 3 सितम्बर को लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि इस बात की जानकारी कंपनी ने मीडिया को दिए एक इनवाइट के माध्यम से दी है। इसके अलावा Realme 7 सीरीज को एक फ़ास्ट एक्सपीरियंस के लिए भी टीज़ किया जा रहा है। इसके अलावा माधव सेठ ने इन स्मार्टफोंस के लॉन्च को लेकर एक बार से अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने नाम को बदल दिया है। यहाँ उन्होंने Faster7 को भी जोड़ लिया है। इसके अलावा एक माइक्रोब्लोगिंग साईट पर पिछले सप्ताह Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोंस के लॉन्च को लेकर माधव सेठ ने #BuildingTheFaster7 हैशटैग का इस्तेमाल किया था। 

https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1298613701910466562?ref_src=twsrc%5Etfw

अगर हम आधिकारिक इनवाइट की बात करें तो आपको बता देते है कि Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोंस को सितम्बर 3 को दोपहर 12:30PM पर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी एक डिजिटल इवेंट का आयोजन किया जाने वाला है, जिसमें इन स्मार्टफोंस को लॉन्च करने की बात सामने आ रही है। आपको बता देते है कि इन फोंस में आपको होल-पंच डिस्प्ले डिजाईन देखने को मिल सकता है। 

https://twitter.com/realmemobiles/status/1298840161715998720?ref_src=twsrc%5Etfw

इतना ही नहीं, इसके अतिरिक्त्त Realme की ओर से ट्विटर पर एक 11 सेकंड का विडियो भी साझा किया गया है, Realme 6 मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा बेहतर फास्टर एक्सपीरियंस को दिखा रहा है। 

https://twitter.com/realmemobiles/status/1298539181556211714?ref_src=twsrc%5Etfw

ऐसा भी सामने आ रहा है कि Realme की इस नई सीरीज को ऑनलाइन माध्यम से ही सेल किया जाने वाला है, क्योंकि Flipkart पर आप इसे देख सकते हैं। फ्लिप्कार्ट की लिस्टिंग में इन फोंस के लॉन्च को देखा भी जा सकता है। फ्लिप्कार्ट ने एक अलग से डेडिकेटेड पेज बनाकर इन स्मार्टफोंस को लेकर हाइप शुरू भी कर दिया है। 

Realme 6 की अगर बात करें तो Realme 6 में 6.5" FHD+ डिस्प्ले दी गई है, वहीं Realme 6 Pro में 6.6" FHD+ डिस्प्ले मिलती है। डिवाइस को कोर्निंग गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। रियलमी 6 सीरीज़ को 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले के साथ लाया गया है। दोनों फोंस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को शामिल किया गया है। प्रो वैरिएंट के फ्रंट और बैक पर कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

निचले वर्जन के क्वाड कैमरा सेटअप में 64MP का Samsung GW1 प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड सेंसर, 2MP का मोनोक्रोम सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। Realme 6 के फ्रंट पर 16MP का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है और फ्रंट कैमरा में ऑटोमेटिक HDR, AI ब्यूटी, पोर्ट्रेट मोड और HDR सेल्फी मोड मिल रहा है।

बात करें Realme 6 Pro की तो डिवाइस में 64MP का मुख्य कैमरा Samsung GW1 sensor, लॉन्ग फोकस के लिए 12MP सेंसर, 8MP का वाइड सेंसर और 2MP के लिए मैक्रो सेंसर मिल रहा है। कैमरा सेटअप को 20X Hybrid ज़ूम सपोर्ट दिया गया है और साथ ही फोन में नाईटस्केप 3.0 सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर ड्यूल इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 16MP का Sony IMX471 सेंसर है जबकि दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेसन है। 

Realme 6 को MediaTek Helio G90T प्रोसेसर के साथ उतारा गया है जबकि Realme 6 Pro Snapdragon 720G के साथ आने वाला पहला डिवाइस बन कर आया है। Realme 6 को 4GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB वैरिएंट में पेश किया गया है जबकि, Realme 6 Pro 6GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB वैरिएंट में आया है। दोनों फोंस में 4300mAh की बैटरी दी गई है जो 30W fast charging सपोर्ट करती है और कम्पनी का दावा है कि यह फोन को 60 मिनट में 100% चार्ज कर सकती है।

नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :