Realme 7 and 7 Pro Launched: भारत में इस कीमत में बिकेंगे दोनों नए फोंस

HIGHLIGHTS

Realme 7 और Realme 7 Pro भारत में हुए लॉन्च

Realme 7 की कीमत Rs 14,999 से होती है शुरू

Realme 7 Pro का शुरुआती दाम है Rs 19,999

Realme 7 और Realme 7 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और यह कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर आए हैं। Realme 7 सीरीज को Realme 6 और Realme 6 Pro की जगह लॉन्च किया गया है। Realme 7 सीरीज की तुलना Rs 20,000 की श्रेणी में Redmi Note 9 Pro से होगी। Realme 7 Pro में 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आता है।

REALME 7, REALME 7 PRO Price in India

Realme 7 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 16,999 रखी गई है जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 16,999 रखी गई है। बात करें Realme 7 Pro की तो इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 19,999 रखी गई है, जबकि 8GB रैम और 8GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 21,999 में उतारा गया है।

Realme 7 मिस्ट व्हाइट और मिस्ट ब्लू कलर में आएगा और Realme 7 Pro को मिरर ब्लू और मिरर सिल्वर कलर में उतारा गया है। Realme 7 को 10 सितंबर को सेल किया जाएगा और इसे Flipkart, Realme India स्टोर पर सेल किया जाएगा और जल्द ही डिवाइस को ऑफलाइन स्टोर्स पर भी सेल किया जाएगा। Realme 7 Pro को 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे सेल किया जाएगा।

Realme 7 Pro Specifications

Realme 7 Pro में 6.4 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और यह सुपर AMOLED पैनल है जिसके टॉप पर एक पंच होल दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा को रखा जाएगा। फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा। फोन की मोटाई 8.7 मिलीमीटर है और इसका वज़न 182 ग्राम है।

Realme 7 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर CPU है और इसे एड्रेनो 618 GPU के साथ पेयर किया गया है। इसे 6GB/8GB LPDDR4x रैम और इसे 128GB/256GB UFS 2.1 स्टोरेज दिया गया है। यूजर्स फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन रियलमी UI पर काम करता है जो एंडरोइड 10 पर आधारित है।

कैमरा की बात करें तो Realme 7 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगले कैमरा, 2MP का पोर्टरेट कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा से 30FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग की जा सकती है और EIS सपोर्ट के साथ 120FPS पर फुल HD रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

Realme 7 Pro में 4,500mAh बैटरी दी गई है जिसे 65W फास्ट चार्जिंग दी गई है। रियलमी का दावा है कि फोन 34 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो सकता है।

Realme 7 Specifications

Realme 7 में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और इसे 90Hz हाई रिफ्रेश रेट दी गई है। फोन में AMOLED के बजाए LCD स्क्रीन दी गई है लेकिन यह हाई रिफ्रेश रेट ऑफर करती है और इसे गोरीला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

Realme 7 की मोटाई 9.4 मिलीमिटर है और इसका वज़न 196.5 ग्राम है। फोन स्प्लेशप्रुफ है और इसे सिलिकॉन सीलिंग दी गई है जो इसे पानी से डैमेज होने से बचाएगी। डिवाइस में दिया गया पॉवर बटन फिंगरप्रिंट रीडर का भी काम करता है।

Realme 7 मीडियाटेक हीलियो G95 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और यह ओक्टा-कोर CPU है जो Mali-G76 GPU के साथ मिलकर काम करता है। फोन में 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज विकल्प मिल रहे हैं और फोन Realme UI पर काम करता है।

Realme 7 में भी Realme 7 Pro की तरह कैमरा सेटअप दिया गया है और फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर F/2.0 है।

Realme 7 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Realme का दावा है कि 65 मिनट में डिवाइस को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। डिवाइस के बॉक्स में 30W डार्ट चार्ज एडाप्टर साथ दिया गया है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :