Realme 6i भारत में बजट सेगमेंट में लॉन्च हो गया है और डिवाइस ने Realme 6 सीरीज़ में एंट्री ली है। फोन को एक वर्चुअल इवेंट में पेश किया गया है और डिवाइस मीडियाटेक हीलियो प्रॉसेसर, हाई रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है। Realme 6i को मई 2020 में Realme 6s के रूप में उतारा था और इसे भारत में Realme 6i के नाम से सेल किया जाएगा। आइए जानते हैं Realme 6i के स्पेक्स और फीचर्स के बारे में…
Realme 6i के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 12,999 रखी गई है जबकि 6GB/64GB मॉडल की कीमत Rs 14,999 राखी गई है। फोन को दो रंगों लूनर व्हाइट और एकलिप्स ब्लैक में उतारा गया है। Realme 6i की पहली सेल 31 जुलाई को Flipkart और रियलमी इंडिया के स्टोर पर आयोजित की जाएगी।
Realme 6i में 6.5 इंच की फुल HD+ डिसिपलय दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और इसके टॉप-लेफ्ट कोर्नर पर पंच-होल दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा को जगह दी गई है। डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है और यह 90Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। स्क्रीन के टॉप पर गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
फोन मीडियाटेक हीलियो G90T चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे ओक्टा-कोर CPU और Mali-G76 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन में 6GB रैम और 6GB स्टोरेज मिलता है जिसे माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के बैक पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, तीसरा 2MP का मैक्रो कैमरा और चौथा 2MP का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा से 30FPS पर 4K UHD शूट कर सकते हैं और इसे gyro-EIS सपोर्ट दिया गया है।
Realme 6i में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर भी दिया गया है।