Realme अपने फोंस के लिए लगातार समय से सॉफ्टवेयर अपडेट्स रिलीज़ कर रहा है और अब रियलमी ने Realme 5 के लिए नवम्बर OTA अपडेट जारी किया है जिसे फेज़ मैनर में भेजा जा रहा है। इस नए अपडेट में कई नए फीचर्स मिलते हैं जिसमें सिस्टम-वाइड डार्क मोड, वाइड-एंगल कैमरा विडियो रिकॉर्डिंग और रियलमी लेबोरेटरी ऑप्शन मिलते हैं। कम्पनी के ब्लॉग पोस्ट से पता चलता है कि October OTA अपडेट को लिमिटेड यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा।
RMX1911EX_11_A.18 वर्जन नंबर का यह अपडेट अक्तूबर महीने के लिए एंड्राइड सिक्योरिटी पैच मिल रहा है। कैमरा की बात करें तो Realme 5 यूज़र्स अब वाइड-एंगल विडियो शूट कर पाएंगे। मुख्य कैमरा की ब्राइटनेस इम्प्रूव होगी और पोर्ट्रेट मोड में लो-लाइट शूटिंग बेहतर होगी। हैंडसेट में अब रियलमी लेबोरेटरी विकल्प मिलेगा और साथ ही यूज़र्स सिस्टम-वाइड डार्क मोड और अपडेट के लिए नोटिफिकेशन डॉट्स को भी शामिल किया जाएगा।
Realme 5 के स्पेक्स की बात करें तो डिवाइस में 6.5 इंच की मिनी-ड्रॉप फुल स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89% है। स्मार्टफोन को क्रिस्टल डिज़ाइन दिया गया है और फोन क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर वैरिएंट में पेश किया गया है।
Realme 5 में भी रियलमी 5 प्रो के समान क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 240fps स्लो-मो विडियो, 190 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है तथा स्मार्टफोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।