Realme भारत में अपनी Realme 5 series लॉन्च कर चुका है और इस सीरीज़ में Realme 5 और Realme 5 Pro मोबाइल फोंस शामिल हैं। दोनों हैंडसेट क्वैड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं और इस Price में आने वाले अन्य स्मार्टफोंस को कई टक्कर देते हैं। इस सीरीज़ से पहले कम्पनी अपना Realme X स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर चुकी है और अगले महीने Realme XT Mobile फोन को लॉन्च किया जाएगा। Realme 5 और Realme 5 हैण्डसेट्स को Flipkart पर Online Sale में लाया जा चुका है और अब कम्पनी के CEO Madhav Sheth ने घोषणा की है कि दोनों फोंस को सितम्बर के मध्य से ऑफलाइन सेल में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Ask Madhav के लेटेस्ट एपिसोड में कम्पनी एग्जीक्यूटिव ने Realme 5 और Realme 5 Pro से जुड़े कुछ अन्य सवालों के जवाब भी दिए। जहां, Realme 5 और Realme 5 Pro के लिए कैमरा 2 API पहले से उपलब्ध है वहीं अब Sheth के मुताबिक एक महीने के अन्दर बूटलोडर अनलॉक को भी हैंडसेट्स में उपलब्ध कर दिया जाएगा। इस फीचर से यूज़र्स को अपने डिवाइस पर फ़्लैश कस्टम फर्मवेयर, रूट परफॉर्म और मोड्स इन्सटौल करने में भी सहायता मिलेगी। अक्टूबर तक एक OTA अपडेट के ज़रिए स्मार्टफोंस के लिए स्क्रीन ऑन टाइम विकल्प को भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुए Realme Buds 2 को भी सितम्बर के पहले हफ्ते में रियलमी.कॉम और जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर सेल किया जाएगा।
Realme 5 Pro में 6.3 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है और डिवाइस को नए क्रिस्टल डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। इसके कलर वैरिएंट की बात करें तो डिवाइस को क्रिस्टल ग्रीन और स्पार्कलिंग ब्लू विकल्प में उतारा गया है।
स्मार्टफोन में क्वैड कैमरा सेटअप को शामिल किया गया है जिसमें एक 48MP का सोनी IMX586 प्राइमरी कैमरा को शामिल किया गया है, दूसरा 8MP का का कैमरा दिया गया है जो अल्ट्रा-वाइड शॉट्स काप्तुएर करता है, वहीं तीसरा कैमरा 2MP का कैमरा है जो पोर्ट्रेट शॉट्स के काम आता है और चौथा कैमरा 2MP का अल्ट्रा मैक्रो लेंस है। कैमरा ऐप में नाईटस्केप मोड, क्रोमा बूस्ट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16MP का सोनी का IMX471 सेंसर दिया गया है।
Realme 5 के स्पेक्स की बात करें तो डिवाइस में 6.5 इंच की मिनी-ड्रॉप फुल स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89% है। स्मार्टफोन को क्रिस्टल डिज़ाइन दिया गया है और फोन क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर वैरिएंट में पेश किया गया है।
Realme 5 में भी रियलमी 5 प्रो के समान क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 240fps स्लो-मो विडियो, 190 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है तथा स्मार्टफोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।