48MP कैमरा वाले Realme 5 और 5 Pro आज हो रहे हैं लॉन्च, देखें Live

HIGHLIGHTS

मिलेगा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर

आज दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा इवेंट

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने पिछले महीने ही भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X लॉन्च किया था और आज कम्पनी भारत में अपने दो नए स्मार्टफोंस Realme 5 और 5 Pro स्मार्टफोंस को लॉन्च करने जा रही है। चीन में 4 नंबर को अशुभ माना जाता है और इसीलिए कम्पनी ने Realme 4 को छोड़कर सीधा Realme 5 स्मार्टफोन लाने की तैयारी की है।

Realme की वेबसाइट के मुताबिक, नई Realme 5 सीरीज़ को आज दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कम्पनी के हाल ही में आए ट्वीट की मानें तो सीरीज़ में Realme 5 Pro स्मार्टफोन भी शामिल है जो 48 मेगापिक्सल के कैमरा से लैस होगा और स्मार्टफोन के बैक पर क्वैड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Realme 5 Pro अनुमानित स्पेक्स

Realme 5 Pro का प्राइमरी सेंसर 48 MP होगा जिसका अपर्चर f/1.8 होगा और इसका पिक्सल साइज़ 1.25 माइक्रोन है। क्वैड कैमरा सेटअप में मिलने वाला वाइड-एंगल लेंस 119 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ आएगा। रेगुलर वाइड-एंगल लेंस के अलावा, अन्य दो लेंस सुपर मैक्रो और पोर्ट्रेट शॉट्स सपोर्ट करेगा।

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Realme 5 Pro को RMX1971 मॉडल नंबर दिया गया है और लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस को ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। जहां तक बेंचमार्क स्कोर की बात है तो डिवाइस को सिंगल कोर में 1143 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4618 स्कोर प्राप्त हुआ है। Gizmochina के लीक से संकेत मिलते हैं कि फोन को स्नैपड्रैगन 712 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

Realme 5 Pro को 8GB रैम और एंड्राइड 9 पाई से लैस देखा गया है। Realme 5 Pro स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जिसके अन्दर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।

Realme 5 अनुमानित स्पेक्स

Realme 5 को 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ पेश किया जा सकता है और उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस में Realme 5 Pro जैसा 48MP का सेंसर मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज तथा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :