Realme ने पिछले हफ्ते ही भारत में अपने दो नए फोंस को लॉन्च किया है जिनमें Realme X और Realme 3i शामिल हैं। वहीँ लॉन्च के बाद अब कंपनी Realme 3i मोबाइल फोन को सेल के लिए उतारने वाली है। यह सेल Flipkart पर 23 जुलाई को रखी गयी है। दोपहर 12 बजे से यूज़र्स इस फ़ोन को कई ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फ़ोन को एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत Rs 7,999 है।
Realme 3i मोबाइल फोन को कंपनी ने दो अलग-अलग रैम और स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया है जिनमें 3GB की रैम और 32GB बेस स्टोरेज वैरिएंट है और इसकी कीमत Rs 7,999 रुपए है। वहीँ इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट आपको Rs 9,999 की कीमत में मिलता है। फोन की पहली सेल realme के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिप्कार्ट पर रखी जाएगी।
सेल ऑफर्स की बात करें तो यूज़र्स के लिए No cost EMI ऑफर भी रखा गया है। साथ ही Axis Bank Buzz Credit Card पर 5% का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
अगर हम Realme 3i मोबाइल फोन की बात करें तो आपको बता देते है कि इसकी कीमत से भी पता चलता है कि यह एक बजट मोबाइल फोन है। इसे मीडियाटेक helio P60 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन यानी Realme 3i में आपको एक 13MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी फोन में मिल रहा है, जो 13MP और 2MP के सेंसर के एक बढ़िया कॉम्बो है।
इस डिवाइस में आपको एक 6.22-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, इस मोबाइल फोन को इसके बैक पैनल पर डायमंड कट डिजाईन दिया गया है, जो इसे आकर्षक बना देता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को भी कलरOS 6 के साथ एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन को आप अलग अलग तीन रंगों के ऑप्शन में ले सकते हैं। इस डिवाइस को डायमंड ब्लू, डायमंड ब्लैक और डायमंड रेड रंगों में लिया जा सकता है।