Realme 3 Pro मोबाइल फोन की आज तीसरी सेल, जानिये कीमत और ऑफर्स

आज दोपहर  12:00PM  बजे Realme 3 pro मोबाइल फोन की एक ओर सेल होने वाली है। इस मोबाइल फोन को आप Flipkart और Realme के आधिकारिक ई-स्टोर से ले सकते हैं। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की पहली सेल 29 अप्रैल को हुई थी, इसके अलावा इसकी दूसरी सेल 3 मई को हुई थी। 

Realme 3 Pro की कीमत और ऑफर्स

Realme 3 Pro मोबाइल फोन को अलग अलग वैरिएंट में भारत में लॉन्च किया गया है, अगर आप इसके 4GB रैम और 64GB मॉडल को लेना चाहते हैं तो आप इसे यानी Realme 3 Pro मोबाइल फोन को Rs 13,999 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा अगर आप इसके 6GB रैम और 64GB मॉडल को लेना चाहते हैं तो इसे आप Rs 15,999 में ले सकते हैं, इसके अलावा अगर आप इसके Rs 6GB रैम और 128GB मॉडल को लेना चाहते हैं तो आप इसे Rs 16,999 की कीमत में ले सकते हैं।

इसके अलावा अगर हम इस मोबाइल फोन यानी Realme 3 Pro पर मिलने वाले कुछ ऑफर्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के साथ आपको Flipkart पर HDFC बैंक की ओर से क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर Rs 1,000 का डिस्काउंट दिया जाने वाला है। इसके अलावा यूजर्स को EMI का ऑप्शन भी मिलने वाला है। यहाँ से खरीदें:

Realme 3 Pro मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Realme 3 Pro में 6.3 इंच की ड्यूड्रॉप नौच डिस्प्ले दी गई है जो 2340X1080p का FHD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है और डिवाइस को कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। रियलमी 3 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 और GPU एड्रेनो 616 के साथ लॉन्च किया गया है, यह चिपसेट X15 मॉडेम के साथ स्मूथ कॉल्स ऑफर करता है और साथ ही 4K HDR प्लेबैक सपोर्ट करता है। 

गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए कम्पनी ने हाइपरबूस्ट 2.0 को शामिल किया गया है। बैटरी की बात करें तो रियलमी 3 प्रो में 4045mah की बैटरी मिल रही है जो CABC मोड सपोर्ट करती है जिसके ज़रिए बैटरी लाइफ को 10% तक बढ़ाया जा सकता है। कम्पनी ने डिवाइस में VOOC 3.0 फ़्लैश चार्ज सपोर्ट करता है और बॉक्स में 20W चार्जर भी दिया गया है। 

ऑप्टिक्स की बात करें तो Realme 3 Pro के बैक पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो कि सोनी का IMX519 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.7 है तथा डिवाइस के साथ दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो f/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया गया है। डिवाइस में मौजूद कैमरा नाईटस्कैप मोड सपोर्ट करता है और साथ ही 960fps स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग के साथ आता है। 

इसके अलावा नए अल्ट्रा HD मोड के ज़रिए 64mp तस्वीरों को क्लिक किया जा सकता है। साथ ही कैमरा में 4K विडियो रिकॉर्डिंग को शामिल किया गया है और साथ ही यूज़र्स को नया विडियो एडिट फीचर भी मिल रहा है। Realme 3 Pro के फ्रंट पर 25 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। डिवाइस में AI फेशियल अनलॉक भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन ColorOS 6.0 पर काम करता है जो एंड्राइड पाई पर आधारित है। रियलमी 3 प्रो डस्ट और स्प्लैश प्रुफ डिवाइस है और कम्पनी ने इस दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। डिवाइस में ट्रिपल सिम स्लॉट मिल रहा है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :