realme 14 pro series
Realme 14 Pro स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही है। हालांकि अब इस फोन के ग्लोबल लॉन्च डेट से भी पर्दा उठ चुका है। Realme 14 Pro को 19 दिसम्बर को ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, रियलमी इस फोन का इंडिया लॉन्च कब होने वाला है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Realme 14 Pro को Realme 13 Pro की ही पीढ़ी के ही नए फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है।
हालांकि, Realme 14 Pro के साथ साथ ही कंपनी एक अन्य फोन को लॉन्च कर सकती है, लेकिन इस फोन को 18 दिसम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है, यह फोन Realme 14x के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इन आगामी फोन्स को लेकर कंपनी ने कई डिटेल्स भी जारी कर दी है। यहाँ हम इनकी चर्चा करने वाले हैं।
Realme ने अपने ग्लोबल X Account से एक पोस्ट में यह जानकारी दी है कि वह Realme 14 Pro को किस दिन लॉन्च करने वाला है। इस पोस्ट के अनुसार Realme 14 Pro स्मार्टफोन को Copenhagen, Denmark में 19 दिसम्बर, 2024 को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपमनी ने कहा है की Design meets Innovation। इसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि Realme 14 Pro को एक नए ही डिजाइन में लॉन्च किया जा सकता है।
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि अभी हाल ही में कुछ महीने पहले ही Realme 13 Pro को लॉन्च किया गया था, इस फोन को Monet Inspired Design में पेश किया गया था। इस फोन में आपको Glossy Finish भी दी गई थी, इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल पर एक मेटल गोल्ड रिंग भी इसमें नजर आई थी। अब देखना होगा कि 19 दिसम्बर को कंपनी Realme 14 Pro को किस डिजाइन के साथ लॉन्च करेगी।
Realme 14 Pro सीरीज में दो मॉडल को लॉन्च किया जा सकता है, इसमें Realme 14 Pro के अलावा कंपनी Realme 14 Pro Plus को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी के लिए Realme 14 Pro Plus के लॉन्च को लेकर कंपनी ने और अन्य किसी लीक में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस फोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। इसके अनुसार फोन में 80W की फास्ट चार्जिंग क्षमता हो सकती है।
इसके अलावा इसी सीरीज में कंपनी एक अन्य फोन यानि Realme 14x को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर सकती है। इस फोन को 15000 रुपये के अंदर की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 6000mAh की बैटरी के अलावा IP69 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिल सकती है।