धमाका ऑफर! 50MP कैमरे वाला Infinix का शानदार स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का शानदार मौका

HIGHLIGHTS

Infinix अपने दो सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन- Infinix Hot 11S और Infinix Note 11S आपको कम कीमत में पेश करने वाला है

इन दोनों Infinix स्मार्टफोन्स को आप Flipkart की रिपब्लिक डे सेल में डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं

सेल 17 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगी

धमाका ऑफर! 50MP कैमरे वाला Infinix का शानदार स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का शानदार मौका

अगर आप बजट सेगमेंट में अपने लिए एक बेहतरीन स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो Infinix आपके लिए एक बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। Infinix अपने दो सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन- Infinix Hot 11S और Infinix Note 11S आपको कम कीमत में पेश करने वाला है। इन दोनों Infinix स्मार्टफोन्स को आप Flipkart की रिपब्लिक डे सेल में डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। सेल 17 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सेल डिस्काउंट के बाद आप Hot 11S के 4GB + 64GB वैरिएंट को 10,999 रुपये के बजाय 9,999 रुपये में और 4GB + 128GB वैरिएंट को 11,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Note 11S की बात करें तो इसका 6GB+64GB वेरिएंट 13,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में मिलेगा, साथ ही इसके 8GB रैम + 128GB वेरिएंट को आप 15,999 रुपये की जगह 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: नया iPhone 13 केवल Rs 55,900 में मिल सकता है आपको, जबकि कीमत है Rs 73,990

Infinix Hot 11S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फोन में कंपनी 6.78 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दे रही है। फोन में 4GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 चिपसेट दिया गया है। शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हाइपर इंजन 2.0 गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का एआई ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Infinix Note 11S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इनफिनिक्स के इस फोन में 6.95 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसमें 8GB तक रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का एआई ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: शुरू हो चुकी है Vivo V23 Pro की सेल, Flipkart पर इस कार्ड से खरीदने पर मिल रहा है बढ़िया डिस्काउंट

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo