Poco X8 Pro Max 5G
Poco ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन्स Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max को लॉन्च कर दिया है. एक तरफ दोनों डिवाइसेज़ में कुछ स्पेक्स और फीचर्स एक जैसे हैं, तो वहीं कुछ में ज़मीन-आसमान का फर्क है. दोनों स्मार्टफोन्स 120Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं. आइए दोनों के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अलग-अलग विस्तार से देखते हैं, साथ ही इनकी कीमत और उपलब्धता पर भी एक नज़र डालेंगे।
Poco X8 Pro में 6.59-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2756 × 1268 पिक्सल है और यह HDR10+ सपोर्ट करती है। इसमें 30Hz से 120Hz तक का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है. इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा दी गई है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500-Ultra (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है.
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP Sony IMX882 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP सेकेंडरी लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. इसका रियर कैमरा 60fps पर 4K और फ्रंट कैमरा 60fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. बैटरी के मामले में इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 के साथ आता है, जिसमें 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है।
अब बात करें हाई-एंड मॉडल POCO X8 Pro Max की, तो इसमें 6.83-इंच की डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 × 1280 पिक्सल है और यह भी HDR10+ और 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें भी 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, साथ ही कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500s (3nm) चिपसेट मिलता है, जो LPDDR5X Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।
X8 Pro Max के कैमरा सेटअप में Light Fusion 600 सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP सेकेंडरी लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट में वही 20MP का सेंसर मिलता है। वीडियो रिकॉर्डिंग में भी फ्रंट और रियर दोनों कैमरे Pro मॉडल जैसे हैं। बैटरी के मामले में यह फोन 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर इसमें भी Android 16 आधारित HyperOS 3.0 दिया गया है, जिसमें 4 OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Poco X8 Pro की शुरुआती कीमत भारत में 29,999 रूपए रखी गई है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. वहीं इसके Iron Man Edition की कीमत भारत में एकमात्र 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये रखी गई है. वहीं दूसरी ओर, Poco X8 Pro Max की कीमत भारत में 12GB+256GB ऑप्शन के लिए 39,999 रुपये से शुरू होती है.
हालांकि, इन सभी कीमतों में बैंक डिस्काउंट और इंट्रोडक्ट्री ऑफर्स शामिल हैं, जिन्हें HDFC, ICICI और SBI बैंक कार्ड्स के जरिए लिया जा सकता है. ये नए फोन्स भारत में 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर सेल में जाएंगे। Poco X8 Pro को ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है, जबकि Poco X8 Pro Max ब्लैक, ब्लू और व्हाइट शेड्स में उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें: LPG संकट में बड़े काम के हैं ये ऐप्स, मिनटों में करते हैं सिलेंडर बुकिंग, कैशबैक ऑफर्स भी उपलब्ध