Poco X4 Pro की लाइव इमेज आईं सामने, 108MP कैमरा, 120Hz स्क्रीन और इन फीचर्स का हुआ खुलासा

Updated on 18-Feb-2022
HIGHLIGHTS

Poco X4 Pro को दिया जाएगा 108MP कैमरा

120Hz स्क्रीन से लैस होगा Poco X4 Pro

स्नैपड्रैगन 5G प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा Poco का नया फोन

Poco X4 Pro एक नए लीक में नज़र आया है जिससे फोन के लॉन्च की उम्मीदें नज़र आ रही हैं। एक जर्मन वैबसाइट Smartdroid ने POCO X4 Pro 5G की लाइव इमेज (जो डिलीट कर दी गई हैं) साझा की हैं। पोस्ट में फोन और बॉक्स को देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस को ट्रेंडी स्क्वायर्ड-ऑफ एज दिए गए हैं। बैक पैनल पर कैमरा बम्प दिया गया है जिसमें 108MP का कैमरा मिलेगा। अन्य फोटोज़ से डिवाइस में 120Hz FHD+ AMOLED स्क्रीन, 67W फास्ट चार्जिंग, 6nm प्रोसेस-बेस्ड स्नैपड्रैगन 5G चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे MIUI 13 सॉफ्टवेयर पर पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 30 Pro के लॉन्च से पहले भारतीय कीमत हुई लीक, OnePlus के फोंस को टक्कर देगा नया फोन

POCO X4 Pro 5G स्पेक्स व फीचर्स

POCO X4 Pro 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिवाइस में सेंट्रल कटआउट दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए 16MP का सेन्सर दिया जा सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जिसे 8MP अल्ट्रावाइड सेन्सर और 2MP मैक्रो लेंस का साथ दिया जाएगा।  

यह भी पढ़ें: Airtel, Jio और Vi दे रहे हैं एक दूसरे को पूरी टक्कर, Rs 500 से कम में 84 दिन की वैधता के लिए प्लान

POCO X4 Pro स्नैपड्रैगन 695 5G SoC द्वारा संचालित है और इसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। नए लीक के मुताबिक डिवाइस एंडरोइड 11 (Android 11) पर आधारित MIUI 13 पर करेगा।

डिवाइस में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसे 67W चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा और इसे NFC, ड्यूल स्पीकर सेटअप का साथ दिया जाएगा। आने वाले समय में डिवाइस से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आ सकती है।

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :