POCO M3 आज होने वाला है लॉन्च, कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग और क्या होगा फोन में, जानिये सबकुछ

HIGHLIGHTS

POCO अपने आज अपने नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है

आज POCO की ओर से उसका POCO M3 मोबाइल फोन एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाने वाला है

इस मोबाइल फोन के लॉन्च से एक दिन पहले यानी बीते कल ही इसके कुछ स्पेक्स और फीचर हमारे सामने आ चुके हैं

POCO अपने आज अपने नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है, आज POCO की ओर से उसका POCO M3 मोबाइल फोन एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन को लेकर काफी समय से टीज़र और लीक आदि आ रहे थे। हालाँकि आज इन सब पर विराम लगने वाला है। इस मोबाइल फोन के लॉन्च से एक दिन पहले यानी बीते कल ही इसके कुछ स्पेक्स और फीचर हमारे सामने आ चुके हैं। यहाँ हम आपको बताने वाले है कि आखिर इस मोबाइल फोन में क्या होने वाला है, इसे अलावा इस मोबाइल फोन को आप लाइव लॉन्च होते कैसे देख सकते हैं। आइये यहाँ जानते हैं इन सब के बारे में सबकुछ…

POCO M3 लॉन्च लाइव स्ट्रीम

POCO की ओर से आज उसका एक नया बजट मोबाइल फोन एक ऑनलाइन इवेंट के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। आप इस मोबाइल फोन को लाइव लॉन्च होते इस ऑनलाइन इवेंट के माध्यम से ही देख सकते हैं। यह लॉन्च इवेंट आज शाम 5:30PM IST पर होने का रहा है। आप इस लाइव स्ट्रीमिंग को नीचे देख सकते हैं, हालाँकि आप कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर जाकर अपडेट भी ले सकते हैं। 

POCO M3 लॉन्च: क्या होने वाला है खास?

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्सटर Ishan Agarwal के ज़रिए आई एक रेंडर इमेज से पता चला था कि Poco M3 को नया डिज़ाइन दिया जाएगा और इसके टॉप पर वॉटर ड्रॉप नौच दिया जाएगा। रेंडर से बैक कैमरा का भी पता चला है जिसके साथ ही व्हाइट कलर में ब्रांड नेम को भी रखा गया है। यह डिज़ाइन चीन में लॉन्च हुए OnePlus 8T Cyberpunk Edition जैसा है।

Poco M3 को वॉटरड्रॉप नौच, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर के साथ उतारा जाएगा और डिवाइस ब्लैक, यैलो और ब्लू कलर में आएगा। जैसे कि देखा जा रहा है कि POCO M3 को POCO M2 के ही एक अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है, तो आपको बता देते है कि POCO M2 मोबाइल फोन एक बढ़िया फोन है। Poco M2 ड्यूल-सिम वाला फोन है जो एंडरोइड 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है। फोन में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल है। डिस्प्ले को कोरनिंग गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। Poco M2 मीडियाटेक हीलियो G80 SoC द्वारा संचालित है जिसे Mali G52 GPU के साथ पेयर किया गया है और 6GB LPDDR4x रैम के साथ पेयर किया गया है।

कैमरा की बात करें तो Poco M2 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा को नौच में रखा गया है।

Poco M2 के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल-बैंड Wi-Fi, ड्यूल VoLTE सपोर्ट, 4G, ब्लुटूथ v5.0, IR ब्लास्टर, GPS, 3.5mm हैडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को स्प्लेश रेसिस्टेंस बनाने के लिए P2i कोटिंग दी गई है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :