जल्द इंडिया में एंट्री लेगा POCO का 6000mAh बैटरी वाला POCO M3, जानें कैसे होंगे स्पेक्स

HIGHLIGHTS

POCO M3 मोबाइल फोन को यूँ तो नवम्बर में ही यूरोप के बाजारों में लॉन्च किया जा चुका है

लेकिन अब आपको बता देते हैं कि यह इंडिया में भी एंट्री लेने वाला है, इस फोन की खासियत 6000mAh की बैटरी से लैस होना है

POCO M3 मोबाइल फोन को इंडिया में फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है, ऐसी जानकारी ऑनलाइन सामने आ रही है

POCO M3 मोबाइल फोन को यूँ तो यूरोप के बाजार में नवम्बर महीने में ही लॉन्च किया जा चुका है, हालाँकि 21 जनवरी को इस मोबाइल फोन यानी पोको एम3 को एशिया के कुछ बाजारों में यानी ताइवान और इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि अगर मुकुल शर्मा के एक ट्विट पर गौर किया जाए तो आपको बता देते है कि इंडिया में इस मोबाइल फोन को फरवरी के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

हालाँकि जैसे ही आप इस ट्विट को देखते हैं तो आपको इसकी असल लॉन्च के डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन POCO M3 के इंडिया में एंट्री के लिए यहाँ फरवरी महीने का जिक्र है। इसका मतलब हैं कि कहीं न कहीं इस मोबाइल फोन यानी POCO M3 को इंडिया में फरवरी महीने में कभी लॉन्च किया जा सकता है। अब यहाँ कहा जा सकता है कि अगर इस मोबाइल फोन को इंडिया में फरवरी में लॉन्च किया जाने वाला है तो कंपनी की ओर से इसे जनवरी के अंत से ही टीज़ किया जाना शुरू कर दिया जाएगा। हालाँकि कंपनी की ओर से अभी तक इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं आई है।

https://twitter.com/stufflistings/status/1351543109746757634?ref_src=twsrc%5Etfw

POCO M3 की क्या होने वाली है कीमत?

POCO M3 स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल में 149 डॉलर यानी लगभग Rs 11,000 की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 169 डॉलर यानी Rs 12,500 की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन को कूल ब्लू, पोको येलो और पॉवर ब्लैक रंगों वाले ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

POCO M3 के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर

POCO M3 मोबाइल फोन को MIUI 12 के साथ एंड्राइड 10 से लैस करके लॉन्च किया गया है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.53-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा इस स्क्रीन को कंपनी की ओर से गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन में आपको ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 662 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको 4GB की LPDDR4X रैम मिल रही है। इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। 
इस कैमरा सेटअप की विस्तार से बात करें तो आपको बता देते है कि POCO M3 मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है, हालाँकि इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है, सेल्फी आदि के लिए फोन में आपको एक 8MP का कैमरा मिल रहा है। 

इस लेटेस्ट पोको मोबाइल फोन में आपको 64GB और 128GB के स्टोरेज ऑप्शन मिल रहे हैं, इसके अलावा आप इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं। इसके अलाव इस मोबाइल फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 6000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।  

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :